Google Analytics Meta Pixel आईजी सुंदरराज पी की माओवादियों को कड़ी चेतावनी - Ekhabri.com

आईजी सुंदरराज पी की माओवादियों को कड़ी चेतावनी

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने माओवादी संगठन के सभी स्तर के कैडरों को कड़ा संदेश देते हुए आत्मसमर्पण की अंतिम अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चाहे वह शीर्ष माओवादी नेता हिडमा, सुजाता, सोनू, रामचंद्र रेड्डी, बासादेवा हों या स्थानीय कैडर, हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण ही उनकी जान बचाने का एकमात्र रास्ता है। अन्यथा, उनका अंत भी हाल ही में मारे गए माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु की तरह भयानक होगा।

 

 

सुंदरराज पी ने 27 मई 2025 को जगदलपुर में मीडिया के माध्यम से माओवादी संगठन के सीनियर, मिडिल, और स्थानीय कैडरों को संबोधित करते हुए कहा कि बसवराजु की मृत्यु के बाद संगठन अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा, सीनियर माओवादी कैडर हमारे टारगेट लिस्ट में हैं। उनके पास अब एकमात्र विकल्प है हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। आईजी ने जोर देकर कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीतियां आत्मसमर्पण करने वालों को वित्तीय सहायता, शिक्षा, रोजगार, और सुरक्षा प्रदान करती हैं।

 

 

 

सुंदरराज पी ने दावा किया कि बसवराजु उर्फ बीआर दादा, जिसे 21 मई 2025 को अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, माओवादी संगठन का आखिरी जनरल सेक्रेटरी था। उन्होंने कहा, 2019 में रमन्ना की मृत्यु के बाद माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन हो चुका है। उनके पास कोई ऐसा कैडर नहीं बचा जो संगठन को आगे ले जा सके। यह संगठन अब इतिहास बनने की कगार पर है।

 

 

आईजी ने बताया कि 2024 और 2025 में पिछले 16 महीनों में 1,400 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें सीनियर और मिडिल लेवल के कैडर भी शामिल हैं, जो सरकार की नियद नेल्ला नार और पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। सुंदरराज ने कहा कि कई माओवादी पुलिस और अन्य सूत्रों के संपर्क में हैं, और जल्द ही बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण की उम्मीद है।

Read Also  मरीन ड्राइव में 'खुशहाल एक साल' इवेंट में रायपुरवासियों की बढ़चढ़ कर भागीदारी,सही जवाब देकर जीते आकर्षक उपहार,कटोरा तालाब के उद्यान में आज होगा तीसरा कार्यक्रम

 

 

सुंदरराज पी ने माओवादी संगठन की कमजोर स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में आंतरिक मतभेद, आदिवासी समाज पर अत्याचार, और विचारधारा से मोहभंग के कारण कैडरों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने माओवादियों को चेतावनी दी कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक संगठन का समूल नाश नहीं हो जाता।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *