Google Analytics Meta Pixel गणेश उत्सव से पहले विसर्जन कुंड की तैयारी तेज, निगम सख्त - Ekhabri.com

गणेश उत्सव से पहले विसर्जन कुंड की तैयारी तेज, निगम सख्त

रायपुर। गणेश उत्सव को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने नगर निगम के जोन 8 क्षेत्र में महादेवघाट के समीप बनाए जा रहे विसर्जन कुंड के कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इको फ्रेंडली तरीके से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विसर्जन कुंड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

Read Also  CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्‍य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका


 

निरीक्षण के दौरान जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अपर आयुक्त ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और गणेश उत्सव से पहले विसर्जन कुंड को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने जोन 8 क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के अटल आवास परिसर सहित अन्य स्थानों पर प्रगतिरत कार्यों की स्थिति देखी। वहीं संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के सरोना क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

 

अपर आयुक्त ने रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के कोटा क्षेत्र में भी विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद भगतराम हरबंश और वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद अर्जुन यादव भी मौजूद रहे।

 

निरीक्षण के दौरान कई विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को वार्ड क्रमांक 2, 20 और 70 में स्वीकृत विकास कार्यों को तत्काल गति देने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने पर जोर दिया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में कृषि अनुसंधान को मिलेगी नई उड़ान, बजट में अहम प्रावधान

 

अपर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यादेश जारी होने के बावजूद विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रगतिरत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरे हों और नागरिकों को उनका लाभ जल्द मिल सके।

 

गणेश उत्सव से पहले विसर्जन कुंड की तैयारी और शहर में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी को लेकर नगर निगम की सक्रियता बढ़ गई है। निगम प्रशासन का फोकस एक ओर जहां श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था तैयार करने पर है, वहीं दूसरी ओर लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर भी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *