सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक संघर्ष को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर देश को इस महत्वपूर्ण कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान BSF ने सरकार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सौंपा, जिसमें जम्मू-कश्मीर स्थित ‘सांबा’ चौकी का नाम बदलकर ‘सिंदूर’ रखने की सिफारिश की गई है। साथ ही, दो अन्य चौकियों को शहीद सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज और कॉन्स्टेबल दीपक कुमार के नाम पर समर्पित करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में BSF जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने बताया कि 10 मई की सुबह पाकिस्तान की ओर से हमारी चौकियों पर ड्रोन हमले किए गए। इस हमले में BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार वीरगति को प्राप्त हुए।
सुंदरबनी सेक्टर के DIG वीरेंद्र दत्ता ने जानकारी दी कि BSF को खुफिया इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान के लूनी क्षेत्र में 18-20 आतंकी मौजूद हैं। इन आतंकियों ने संघर्ष के दौरान भारत में घुसपैठ की कोशिश की। इसके जवाब में 9 और 10 मई की रात BSF ने प्लानिंग के तहत हमला किया और लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चपैड को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह हमला पाकिस्तान की सीमा में इंटरनेशनल बॉर्डर से केवल 3 किलोमीटर अंदर किया गया।
BSF अधिकारियों ने यह भी बताया कि आतंकियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वे अपने लॉन्च पैड्स और शिविरों में लौटने लगे हैं और LoC तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई हैं। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
इस प्रेस वार्ता में BSF की वीरता और रणनीतिक कौशल की सराहना की गई। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले ही BSF के योगदान की प्रशंसा कर चुके हैं। अब, BSF द्वारा प्रस्तावित चौकियों के नाम परिवर्तन को लेकर सरकार से जल्द निर्णय की उम्मीद की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...