Google Analytics Meta Pixel रायपुर में मीडिया काउंसलिंग शिविर, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन - Ekhabri.com

रायपुर में मीडिया काउंसलिंग शिविर, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

रायपुर | कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 8 जून 2025 को एक दिवसीय मार्गदर्शन (काउंसलिंग) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और जनसामान्य के लिए उपयोगी रहेगा।

 

इस शिविर का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में मीडिया और जनसंचार विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसरों की जानकारी देना तथा छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

 

शिविर के संयोजक डॉ. राजेंद्र मोहंती ने बताया कि यह पहल राज्य में संचार शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों को करियर के संभावित मार्ग दिखाने के उद्देश्य से की गई है।

 

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि संचार के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं, लेकिन अभी भी आमजन में इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। यह शिविर विद्यार्थियों को इस क्षेत्र को एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में समझने में मदद करेगा।

 

शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, मीडिया में रोजगार के अवसर, प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को रायपुर प्रेस क्लब से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर भी मिलेगा।

 

शिविर का विवरण

स्थान: रायपुर प्रेस क्लब

तिथि: रविवार, 08 जून 2025

समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

 

कौन कर सकता है भागीदारी?

 

  • जनसंचार में रुचि रखने वाले विद्यार्थी

  • उनके अभिभावक

  • मीडिया विशेषज्ञ एवं इच्छुक नागरिक

 

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय एवं रायपुर प्रेस क्लब ने सभी इच्छुकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि अधिकतम प्रतिभागी इस शिविर का लाभ उठा सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *