Google Analytics Meta Pixel भारत निर्वाचन आयोग ने खारिज किए आरोप, महाराष्ट्र चुनाव प्रक्रिया को बताया पारदर्शी - Ekhabri.com

भारत निर्वाचन आयोग ने खारिज किए आरोप, महाराष्ट्र चुनाव प्रक्रिया को बताया पारदर्शी

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन और निराधार बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत अधिकृत रूप से दर्ज नहीं की गई।

 

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के दिन कुल 6.40 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया। औसतन प्रति घंटे 58 लाख वोट पड़े, जिससे यह साबित होता है कि अंतिम दो घंटों में 65 लाख का आंकड़ा अपेक्षित से कम नहीं कहा जा सकता।

 

हर मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में हुई। कांग्रेस के उम्मीदवारों या उनके एजेंटों ने मतदान के अगले दिन तक कोई भी असामान्यता की शिकायत नहीं की।

 

निर्वाचन आयोग ने बताया कि भारत में निर्वाचक नामावली जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार बनाई जाती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सभी दलों को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाती है।

 

महाराष्ट्र में 9.77 करोड़ मतदाताओं में से केवल 89 अपीलें जिला स्तर और मात्र एक अपील राज्य स्तर पर दर्ज की गईं। इससे स्पष्ट है कि चुनाव से पूर्व किसी भी दल द्वारा नामावली पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

 

बीएलओ की नियुक्ति के संदर्भ में आयोग ने बताया कि 97,325 बीएलओ तैनात किए गए, जिनके साथ 1,03,727 बूथ स्तर एजेंटों ने कार्य किया। इनमें से 27,099 एजेंट कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए थे। ऐसे में आरोप लगाना न केवल झूठा है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया और उसमें शामिल कर्मचारियों का अपमान भी है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई

 

चुनाव आयोग ने ये सभी तथ्य 24 दिसंबर 2024 को कांग्रेस को लिखे गए पत्र में विस्तार से बताए थे। यह पत्र आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

 

आयोग ने कहा कि भारत में चुनाव पूरी तरह से कानून के अनुसार कराए जाते हैं और इनकी निष्पक्षता की सराहना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होती है। चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मिथ्या जानकारी फैलाना न केवल संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है, बल्कि यह राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों और मेहनत करने वाले कर्मचारियों के मनोबल को भी ठेस पहुंचाता है।

 


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *