Google Analytics Meta Pixel विकास जरूरी, पर बेघर करने वाला नहीं, सांसद बृजमोहन ने सीएम को लिखा पत्र - Ekhabri.com

विकास जरूरी, पर बेघर करने वाला नहीं, सांसद बृजमोहन ने सीएम को लिखा पत्र

राजधानी रायपुर से सटे नकटी गांव के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस कॉलोनी के लिए 15.4790 हेक्टेयर जमीन पर नजर है, जहां 80 से अधिक गरीब परिवार दशकों से रह रहे हैं। सांसद ने स्पष्ट किया कि विकास जरूरी है, लेकिन यह गरीबों को बेघर करके नहीं होना चाहिए।

 

 

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में बताया कि नकटी गांव की इस जमीन पर 80 से ज्यादा गरीब परिवार अपने मकानों में रह रहे हैं। इनमें से कई घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। इसके अलावा, इस जमीन पर सामुदायिक भवन, शासकीय भवन और अन्य संरचनाएं भी मौजूद हैं। यह जमीन ग्रामीणों के पूर्वजों द्वारा चारागाह के लिए सुरक्षित की गई थी और वर्तमान में ग्राम पंचायत की व्यवस्था के तहत कब्जाधारी ग्रामीण यहां निवास कर रहे हैं। ग्राम पंचायत और ग्राम सभा ने भी इस प्रस्तावित कॉलोनी पर आपत्ति जताते हुए निर्माण पर रोक की मांग की है।

 

 

इस संवेदनशील मामले को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और ग्रामीणों की पीड़ा को उनके सामने रखा। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि यह जमीन नकटी गांव के लोगों की जीविका और सम्मान से जुड़ी है। यहां रहने वाले ज्यादातर परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं। उनकी बस्ती को उजाड़ने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

Read Also  चार्टर प्लेन के दौर में भी जैन संत पैदल चलते हैं, महावीर स्वामी का त्याग स्तुत्य: मुख्यमंत्री

 

 

वैकल्पिक जगह पर बने कॉलोनी- बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि विधायक कॉलोनी का निर्माण केवल उसी हिस्से में हो जहां कोई निवासरत नहीं है या इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा, “गरीबों के मकान तोड़कर विधायक कॉलोनी बनाना उचित नहीं है। विकास ऐसा हो जो सभी को लाभ पहुंचाए, न कि लोगों को बेघर करे।” सांसद ने प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने और निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *