कश्मीर घाटी को देश की राजधानी दिल्ली और शेष भारत से सीधे रेल संपर्क देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब कश्मीर की “लाइफलाइन” बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 जून को श्रीनगर से दिल्ली तक इस ऐतिहासिक रेल सेवा का उद्घाटन किया गया था, और इसके ठीक अगले दिन यानी 7 जून से इसका नियमित संचालन शुरू हुआ।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पिछले सात दिनों में 15 हजार से अधिक यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। 550 सीटों की क्षमता वाली इस ट्रेन में अगले 10 दिन तक सभी सीटें फुल बुक हैं। यात्रियों की सुविधा, समय की बचत और आरामदायक सफर को देखते हुए लोग जम्मू-श्रीनगर हाईवे की बजाय ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
रेल अधिकारी सिकंदर अहमद ने बताया कि अब तक सफर करने वाले यात्रियों में से लगभग तीन हजार पर्यटक थे, जिनमें से अधिकांश माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा आए थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है और रेल सेवा समय पर और सुरक्षित तरीके से चल रही है।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ था। होटलों की बुकिंग में 90 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई, जबकि हवाई यात्रा की बुकिंग में भी करीब 45 प्रतिशत की कमी आई थी। इस संकट के बीच वंदे भारत ट्रेन और प्रधानमंत्री का कश्मीर दौरा एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है।
यह सेवा अब कश्मीर में सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक बनकर उभरी है, जिससे पर्यटकों का विश्वास दोबारा लौटने लगा है। स्थानीय कारोबारियों और टूरिज्म इंडस्ट्री को उम्मीद है कि यह रेल सेवा घाटी की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...