इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक नक्शा साझा करते हुए गलती से भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को गलत तरीके से प्रदर्शित कर दिया। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। भारी विरोध के बाद इजरायली सेना ने अपनी गलती स्वीकार की और औपचारिक रूप से माफी मांगी।
IDF ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “यह पोस्ट केवल क्षेत्रीय चित्रण के लिए थी। नक्शे में सीमाओं को दिखाने में त्रुटि हुई, जिसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।” इजरायली सेना की पोस्ट सामने आने के बाद कई भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी जताई। ‘इंडियन राइट विंग कम्युनिटी’ नामक एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से IDF को टैग कर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद IDF ने जवाब देते हुए अपनी गलती स्वीकार की।
भारत लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं। इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान और चीन द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में पहलगाम हमले और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के संदर्भ में यह बात दोहराई थी।
भारत और इजरायल के संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं। 2017 में प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि और तकनीकी क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग रहा है।
IDF द्वारा साझा किया गया नक्शा ईरान से संभावित मिसाइल हमलों की रेंज दर्शाने के लिए था। इसमें ईरान के पड़ोसी और अन्य दूरस्थ देशों जैसे सऊदी अरब, लीबिया, इथियोपिया, भारत, चीन, रूस, तुर्की और कुछ यूरोपीय देशों की सीमाएं दिखाई गई थीं। नक्शे में भारत की सीमा को गलत दर्शाया गया था, जिससे कूटनीतिक असंवेदनशीलता का संकेत गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...