खुदरा महंगाई दर के बाद नवंबर महीने में थोक आधारित महंगाई दर में भी गिरावट आई है। नवंबर 2024 में थोक महंगाई दर घटकर तीन महीने के निचले लेवल 1.89 फीसदी रही है, जो अक्टूबर 2024 में 2.36 फीसदी रही थी। बीते साल नवंबर 2023 में थोक आधारित महंगाई दर 0.39 फीसदी रही थी।
वाणिज्य मंत्रालय ने थोक मूल्य आधारित महंगाई दर का आंकड़ा जारी किया है। इस डेटा के मुताबिक नवंबर में होलसेल महंगाई दर घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार के धीमे पड़ने के चलते होलसेल महंगाई दर में गिरावट आई है। खाद्य महंगाई दर नवंबर में 8.92 फीसदी रही है तो अक्टूबर 2024 में 11.6 फीसदी रही थी। सब्जियों की कीमतों की महंगाई दर 28.57 फीसदी के दर से बढ़ी है जो अक्टूबर में 63 फीसदी के दर से बढ़ी थी। अनाज की कीमत नवंबर में 7.81 फीसदी के दर से बढ़ी है जो अक्टूबर में 7.9 फीसदी के दर से बढ़ी थी।
नवंबर में आलू की महंगाई दर 82.79 फीसदी रही है जो अक्टूबर में 78.73 फीसदी के दर से बढ़ी थी। प्याज की महंगाई दर नवंबर में घटकर 2.85 फीसदी पर आ गई है जो अक्टूबर में 39.25 फीसदी रही थी। अंडे, मीट और मछली की महंगाई नवंबर में 3.16 फीसदी के दर से बढ़ी है जो अक्टूबर में -0.52 फीसदी के दर से बढ़ी थी। फलों की महंगाई दर में कमी आई है। नवंबर में ये 8.41 फीसदी रही है जो अक्टूबर में 13.55 फीसदी रही थी।
पिछले हफ्ते खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित हुए थे। नवंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.48 फीसदी पर आ गई है, जो अक्टूबर में 6.21 फीसदी रही थी। खाद्य महंगाई दर में भी कमी आई है। बेहतर खरीफ फसलों के उत्पादन और बाजार में साग-सब्जियों की आवक के बढ़ने से महंगाई में कमी आ रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...