Google Analytics Meta Pixel शिक्षक विहीन स्कूल का युग खत्म, छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत - Ekhabri.com

शिक्षक विहीन स्कूल का युग खत्म, छत्तीसगढ़ में नई शुरुआत

रायपुर, 14 जून 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और न्यायसंगत बनाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अब कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रह गया है।

 

राज्य में युक्तियुक्तकरण नीति लागू कर शिक्षकों की तर्कसंगत पदस्थापना की गई, जिसके चलते एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह बदलाव शिक्षा के अधिकार अधिनियम और नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से संभव हुआ।

 

पूर्व में छत्तीसगढ़ में 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे और 5936 विद्यालयों में केवल एक शिक्षक कार्यरत था। विशेष रूप से सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जैसे दूरस्थ जिलों में यह स्थिति अधिक चिंताजनक थी। राज्य सरकार ने तीन चरणों में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की।

 

अब प्रदेश के सभी हाईस्कूलों में न्यूनतम आवश्यक शिक्षक पदस्थ हैं और प्राथमिक विद्यालयों में सुधार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वर्तमान में 1207 प्राथमिक विद्यालयों में एकल शिक्षक हैं, जिनमें बस्तर (283), बीजापुर (250), सुकमा (186), मोहला-मानपुर-चौकी (124), कोरबा (89), बलरामपुर (94), नारायणपुर (64) जैसे जिलों की संख्या प्रमुख है।

 

राज्य सरकार ने इन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना और पदोन्नति की रणनीति तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक पहल नहीं बल्कि शिक्षा में सामाजिक न्याय की पुनर्स्थापना है। सरकार की प्राथमिकता अब इन शालाओं को बहु-शिक्षक शालाओं में बदलना है ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सके।

Read Also  दुर्ग पुलिस ने लिए बोरे बासी का आनंद

 

यह पहल छत्तीसगढ़ को समावेशी और सशक्त शिक्षा व्यवस्था की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *