Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र कल से, 40 डिग्री तापमान में स्कूल जाएंगे बच्चे - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र कल से, 40 डिग्री तापमान में स्कूल जाएंगे बच्चे

छत्तीसगढ़ में 16 जून नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। बता दें प्रदेश में मानसून आने के बाद नए शिक्षा सत्र जुलाई से होती रही है, लेकिन इस बार 16 जून से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

 

 

बता दें कि जुलाई की जगह जून माह में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने से बच्चों के साथ उनके पालक परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आस पास बना हुआ है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चों के साथ बड़ें भी बीमार पड़ रहे हैं। पालको का कहना है कि सरकार को बच्चों की सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। बच्चे अगर इतनी गर्मी उमस में स्कूल जाएंगे तो उनके सेहत पर असर होगा।

 

 

वहीं नए शिक्षा सत्र 16 जून से शुरु किए जानें के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने भी आपत्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, पहले ऐसा लग रहा था बारिश जल्दी आएगी, लेकिन मानसून के जल्दी आने के बावजूद अभी गर्मी और उमस है। बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल खुलने का समय 15 दिन बढ़ाया जाना चाहिए। बैज ने कहा कि, बारिश नहीं होने के कारण अभी तेज गर्मी और उमस पड़ रही है। इससे कहीं ना कहीं बच्चों के सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। इतनी गर्मी और उमस को देखते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि, 15 दिन बाद स्कूल खोले जाएं।

Read Also  स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात दो आरपीएफ जवानों की ट्रेन से कटकर मौत

 

 

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *