Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं और आपको सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा। साथी से कोई वादा कर सकते हैं। आपको कुछ दोगले लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का प्रेशर थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप निर्णय सोच समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो बेवजह के वाद विवाद खड़े हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर करने की आवश्यकता है, तभी वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी, जिससे आपका एक भी काम समय से नहीं हो सकेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल न मिलने से थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। माता जी का कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपको शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर करने से बचना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस की योजनाओं में भी आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आपको कोई भी बात थोड़ा सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कोई निर्णय लें। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, इसलिए आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। आपको अपने किसी पिछले लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आप किसी से कोई लेनदेन आंख मूंदकर ना करें कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपके पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके पास पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल होगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच समझ से कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपकी तरक्की देखकर आपके नए शत्रु उत्पन्न होंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आप थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। भाई व बहन कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी संतान की कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि वह आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप पूरा करने में ढील दे सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील अटकी हुई थी, तो फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टनरशिप में आपको आपको थोड़ा नुकसान हो सकता हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। आप किसी से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करें।

 

मीन राशि : आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है, लेकिन आपके कामों में कुछ व्यवधान आएंगे। आप अपने काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको खर्च थोड़ा लिमिट में करने की आवश्यकता है। आप संतान की पढ़ाई को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *