सुकमा: सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम प्रधान की हत्या के आरोप में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मुचाकी बुधरा (35), माडवी सोमद (30), कुंजाम बिच्छेम (25), माडवी धुर्वा (30) और डोडी सोमद (30) के रूप में हुई है। इन सभी को सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पुवर्ती गांव में घेराबंदी कर पकड़ा।
हिडमा के पैतृक गांव में थे सक्रिय
गिरफ्तार नक्सली माओवादी कमांडर हिडमा के पैतृक गांव पुवर्ती इलाके में सक्रिय थे। इनमें से मुचाकी बुधरा, जो कि पुवर्ती क्रांतिकारी पार्टी समिति की मिलिशिया कमांडर बताया जा रहा है, उस पर पहले से दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ग्राम प्रधान की हत्या में था हाथ
पुलिस के अनुसार, ये पांचों नक्सली 7 जून 2025 को ग्राम पुवर्ती में ‘ग्राम पटेल’ रामा बोडके की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। रामा बोडके पर माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था। हत्या के दौरान नक्सलियों ने बोडके के परिजनों पर भी हमला किया था।
गिरफ्तारी के बाद पांचों नक्सलियों को विशेष माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है और क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान को और तेज किया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...
By User 6 /
June 19, 2026 /
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...
By User 6 /
June 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...