Google Analytics Meta Pixel प्रणवात्मकानंद की प्रसिद्ध किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन - Ekhabri.com

प्रणवात्मकानंद की प्रसिद्ध किताब के हिंदी अनुवाद का विमोचन

रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में 17 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आचार्य प्रणवात्मकानंद की प्रसिद्ध किताब “Shri shri Anandmurti Advent of a mystery” के हिंदी अनुवाद का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।

IMG 20241118 WA0011
IMG 20241118 WA0011

मुख्य वक्ता आचार्य प्रणवात्मकानंद ने अपने संबोधन में कहा कि आध्यात्मिक व्यक्तियों की जीवनी लिखना विराट की इच्छा और प्रेरणा से ही संभव हो पाता है। उन्होंने गुरु और शिष्य के संबंध को भक्ति रूपी ब्रह्म और जीव के संबंध के रूप में देखने की बात कही। श्री श्री आनंदमूर्ति ने अपने प्रत्येक सिद्धांत की व्याख्या के साथ शारीरिक प्रदर्शन किया और उनकी सर्वज्ञता का अनुभव उनके शिष्यों ने किया है।

 

अतिथि वक्ता आचार्य वंदनानंद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अध्यात्म के मार्ग पर गुरु के प्रति समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्री श्री आनंदमूर्ति ने आश्वासन दिया है कि वे सदैव अपने अनुयायियों के साथ रहकर उन्हें आशीर्वाद देते रहेंगे।

 

कृषि विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा ने कहा कि सामाजिक और सेवा कार्यों में आने वाली चुनौतियों को श्री श्री आनंदमूर्ति के दर्शन ने पूरा किया है। उनके अस्तित्वगत वैचारिक दर्शन ने समाज परिवर्तन के लिए एक आध्यात्मिक आधार प्रदान किया है।

 

किताब के अनुवादक आचार्य अनिमेषानंद ने कहा कि हिंसा, शोषण और भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना अत्यंत आवश्यक है। श्री श्री आनंदमूर्ति ने अध्यात्म के साथ-साथ व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक दर्शन प्रस्तुत किया है, जो भविष्य में न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की दिशा प्रदान करेगा।

 

कार्यक्रम का स्वागत भाषण आचार्य अर्पितानंद ने दिया। मंच संचालन डॉ. सत्यजीत साहू ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रायपुर भुक्ति कमेटी के शेखर चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर आचार्या आनंद गीता, आचार्या सुचिलेखा, आचार्या नितिसुधा, आचार्य दयाशेखरानंद, आचार्य महादेवानंद, आचार्य चितशिवानंद, उदयभान सिंह चौहान, मालती परगनिहा, राखी वर्मा, प्रियंका कौशल, विशाल यादव, सुरज दुबे, सुषमा पटनायक, डॉ. संगीता कौशिक, जिज्ञासा साहू, जी.पी. चंद्राकर, के.पी. सिंह, वरिष्ठ गृही आचार्य रामलाल दानी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read Also  CG News: छत्तीसगढ़ में बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर, वन्य प्राणियों को मिलेगी सुरक्षा

 

हिंदी अनुवादित किताब “श्री श्री आनंदमूर्ति एक आलौकिक सत्ता” को आचार्य अनिमेषानंद ने अनुवादित किया है। यह किताब विश्व की अठारह भाषाओं में अनुवादित होने जा रही है, जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, बंगला और स्पेनिश संस्करण शामिल हैं। यह किताब आनंद मार्ग के संस्थापक प्रभात रंजन सरकार के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आध्यात्मिक जगत में श्री श्री आनंदमूर्ति के नाम से जाना जाता है।

 

किताब की प्रस्तावना फ्यूचर साइंटिस्ट सोहेल इनायतुल्ला, प्रोफेसर मेलबर्न यूनिवर्सिटी और ताइवान यूनिवर्सिटी ने लिखी है। उन्होंने बताया कि इस किताब को कई दृष्टिकोणों से पढ़ा जा सकता है – भक्ति का, प्रेरणा का, शिक्षाप्रद घटनाओं का, जीवनी के रूप में या भविष्य निर्माण की रूपरेखा के रूप में।

 

बैक कवर पर विश्व प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक यूरी गेलर ने लिखा है कि यह किताब अध्यात्म के गंभीर विद्यार्थियों के लिए एक आधिकारिक मार्गदर्शिका है।

 

इस लोकार्पण समारोह में लेखक आचार्य प्रणवात्मकानंद, अनुवादक आचार्य अनिमेषानंद, आचार्य वंदनानंद और प्रदीप शर्मा अतिथि वक्ता रहे। आयोजन समिति में आचार्य अर्पितानंद, शेखर चंद्राकर, मालती परगनिहा और संयोजक सुबोध देव शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *