बस्तर की माटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में लहराया है। बस्तर की 13 वर्षीय होनहार बेटी पंक्ति बेदरेकर ने किड्स सेंट्रल इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह खिताब ट्रिप्स प्रोडक्शन द्वारा आयोजित सेंट्रल इंडिया फैशन मॉडल कॉन्टेस्ट सीजन 3 के किड्स कैटेगरी में मिला, जिसमें पंक्ति ने बस्तर का प्रतिनिधित्व किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई जिलों से युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पंक्ति का चयन 14 जून को रायपुर ऑडिशन में हुआ था, जहाँ उन्हें मैसेज इंडिया 2019 की विजेता रीना इक्का ने चुना था। पंक्ति की यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक बन जाती है क्योंकि यह पहला किड्स क्राउन है जो बस्तर को मिला है।
वर्तमान में कक्षा 9वीं में पढ़ रही पंक्ति न केवल पढ़ाई में मेधावी है, बल्कि बचपन से ही डांस, एक्टिंग और मॉडलिंग में विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत की और हर कदम पर अपनी लगन और प्रतिभा का परिचय दिया।
पंक्ति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माँ तरुण बेदरेकर को दिया, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव भी हैं। तरुण ने पंक्ति की ड्रेसिंग, मेकअप और संबल प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पंक्ति ने अपनी ग्रूमिंग मेंटर रीना इक्का, डांस ट्रेनर संजना ठाकुर, अपने स्कूल के शिक्षकों और मित्रों का भी दिल से आभार व्यक्त किया।
बस्तर क्षेत्र के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है और पंक्ति बेदरेकर आज लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह ऐतिहासिक जीत न सिर्फ बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों के सपनों को पंख देने का कार्य करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...