Google Analytics Meta Pixel राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी लोकेंद्र को शिलांग पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर, उगलवाएंगी कई राज - Ekhabri.com

राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी लोकेंद्र को शिलांग पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर, उगलवाएंगी कई राज

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। इस सनसनीखेज मामले में आठवें आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद शिलांग पुलिस ने उन्हें तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने सोमवार दोपहर लोकेंद्र को गांधीनगर के एमके प्लाजा से हिरासत में लिया था। मंगलवार को शिलांग पुलिस ने उन्हें ग्वालियर की जेएमएफसी अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मंजूर हुआ। अब लोकेंद्र को ग्वालियर से इंदौर, फिर दिल्ली, गुवाहाटी, और अंत में शिलांग ले जाया जाएगा, जहां उनसे गहन पूछताछ होगी।

 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लोकेंद्र सिंह तोमर पर आरोप है कि उन्होंने राजा रघुवंशी की पत्नी और मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी के काले बैग को जलवाने का निर्देश प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को दिया था। इस बैग में 5 लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्टल, गहने और संभवतः राजा व सोनम के मोबाइल फोन थे, जो हत्याकांड के अहम सबूत माने जा रहे हैं। हालांकि बैग को हरे कृष्णा विहार कॉलोनी में जलाया गया, लेकिन नकदी और पिस्टल गायब हैं। पुलिस को शक है कि ये सामान लोकेंद्र के पास हो सकता है।

 

 

लोकेंद्र मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है और डेलटाप इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का प्रोजेक्ट डायरेक्टर है। पिछले कुछ वर्षों से उसने अपना कारोबार इंदौर में शिफ्ट कर लिया है। इंदौर के देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में सोनम हत्या के बाद 30 मई से 7 जून तक छिपी थी, वह लोकेंद्र का ही है। इस फ्लैट को लोकेंद्र ने प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को किराए पर दिया था, जिसने आगे इसे सुपारी किलर विशाल चौहान को उपलब्ध कराया। पुलिस का मानना है कि लोकेंद्र ने न केवल सोनम को पनाह दी, बल्कि सबूत मिटाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Read Also  शराब घोटाला मामला : सीबीआई ने कोर्ट में पेश करने के बाद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

 

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से सात गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी, उनके प्रेमी राज कुशवाह, सुपारी किलर विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार उर्फ बल्लू को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश राज कुशवाह के साथ मिलकर रची थी। शुरुआत में पिस्टल से हत्या का प्लान था, लेकिन बाद में गुवाहाटी से 400 रुपये में खरीदे गए डाव (धारदार हथियार) से 23 मई को मेघालय के वेसॉडोंग फॉल्स में राजा की हत्या कर दी गई।

 

 

शिलांग पुलिस की एसआईटी अब लोकेंद्र से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गायब पिस्टल, 5 लाख रुपये, और अन्य सबूत कहां हैं। पुलिस को आशंका है कि लोकेंद्र की भूमिका केवल सबूत छिपाने तक सीमित नहीं हो सकती; वह हत्या की साजिश में भी शामिल हो सकता है। ग्वालियर और इंदौर में लोकेंद्र के फ्लैट्स की तलाशी ली गई है, और फोरेंसिक टीम ने जले हुए बैग के अवशेषों की जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *