रायपुर. छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई को आसान और डिजीटाइज करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. सभी संभागों में इसके लिए वर्चुअल कोर्ट खोले जाएंगे. इस व्यवस्था से अब वाहन चालकों को नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर. इन वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई की जिम्मेदारी संबंधित जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम की होगी. इस संंबध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने जारी किया है.जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर संभाग के वर्चुअल कोर्ट का संचालन जगदलपुर में होगा, यहां सुकमा, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों के चालान मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसी तरह, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर में स्थापित वर्चुअल कोर्ट्स अपने-अपने संभागीय जिलों के मामलों की सुनवाई करेंगी.










