Google Analytics Meta Pixel पूर्व मंत्री की पोती-बहू हत्याकांड: पड़ोसियों ने 3 लोगों को घर में घुसते देखा, परिवार के लोग शक के घेरे में - Ekhabri.com

पूर्व मंत्री की पोती-बहू हत्याकांड: पड़ोसियों ने 3 लोगों को घर में घुसते देखा, परिवार के लोग शक के घेरे में

रायपुर। खम्हारडीह में नेहा और उसकी 9 साल की बच्ची की लाशें मिलने के ढाई घंटे पहले शाम 7 बजे पड़ोसियों ने तीन लोगों को उनके घर में घुसते देखा गया। करीब आधे घंटे बाद केवल एक युवक बाहर आता दिखा। उसके बाद घर में हलचल बंद हो गई। मां-बेटी के शव मिलने के साथ मृतका का नंदोई और उसका साथी मिलने के बावजूद पुलिस हत्याकांड को लेकर उलझ गई है। हिरासत में पूछताछ के दौरान मृतका के नंदोई आनंद राय और उसका साथी हत्या कबूल नहीं कर रहे हैं। नंदोई का कहना है उसके छोटे भाई ने उन्हें फंसाने के लिए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस परिवार के बीच कातिल की तलाश कर रही है। मृतका के नंदोई डॉ. आनंद राय और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। तीसरे संदेही का नाम अजय राय बताया जा रहा है। वह डॉ. आनंद का भाई है। वह लाश मिलने के बाद से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस को शक है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूरा विवाद पैसा, प्रॉपर्टी या पारिवारिक हो सकता है। पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पति तरुण को भी संदेह के घेरे में रखा है। उसका कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। सबसे पहले मृतका की बहन मेघा मनहरे घर पहुंची थी। मेघा रायपुर में रहकर पढ़ाई करती है। वह नेहा के पड़ोस में किराए के कमरे में रहती है। मेघा शनिवार शाम 6.30 बजे तक नेहा के साथ घर पर थी। फिर वह अपने रूम चली गई। क्योंकि 7 बजे नेहा खरोरा मायके जाने वाली थी। नेहा का भाई खरोरा जनपद में पदाधिकारी है। शाम 7.30 बजे नेहा का छोटा भाई आकाश लेने के लिए आया था। मकान में ताला लगा हुआ देखा तो उसने वहीं से नेहा को फोन किया। फोन बंद मिला तो उसने मेघा को फोन लगाया। उसने मेघा को बताया कि नेहा का फोन बंद है। फिर वहां से चला गया। उसके बाद मेघा लगातार नेहा का फोन लगाती रही। जब फोन बंद ही मिला तो उसने परिजनों को सूचना दी। वहीं आसपास में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन लगाकर बुलाया। सभी ने नेहा को फोन लगाने का प्रयास किया। जब दो घंटे बाद फोन चालू नहीं हुआ तो 9 बजे मेघा अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां आई। मकान में ताला लगा देखकर उसे शक हुआ। आसपास वालों की मदद से ताला तोड़कर भीतर गई। मेघा और बाकी रिश्तेदार बंद मकान में डॉ. आनंद और उसके साथी दीपक सतोरे को देखकर चौंक गए। दोनों दूसरे कमरे में छिपे थे। दोनों किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। जब मेघा ने उनसे नेहा के बारे में पूछा तो वे अनजान बनने लगे। उन्होंने पहले कहा कि उन्हें नहीं पता नेहा कहां है। उन्हें अजय बंद करके भाग गया है। फिर उन्होंने कहा कि नेहा शायद बेडरूम में हो सकती है। फिर वे लोग बेडरूम गए और इधर-उधर उनकी तलाश की। उन्हें कहीं भी नेहा और उसकी बेटी नहीं दिखी। तभी एक संदेही ने कहा कि बिस्तर बिखरा हुआ है। उसे हटाकर देखो। जब बिस्तर हटाकर दीवान खोला गया तो उसमें महिला और बच्ची की लाशें ठूंसकर रखी गईं थीं।
मौत के पहले किया संघर्ष
मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। हाथ-पांव में रगड़ है। एक हिस्से में खून निकला है। पुलिस अफसरों का मानना है कि हत्या के पहले मृतका ने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। उसी दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान आए होंगे। हालांकि आस-पास रहने वाले किसी भी पड़ोसी ने चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे ने जब जूते की लेस से उसका गला घोटा तब उसने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। नेहा के पति रात करीब पौने 11 बजे घर पहुंचे। मकान के बाहर भीड़ देखकर वे हैरान रह गए। घर में एंट्री करते ही उन्होंने पुलिस वालों से सवाल किया। मेरी बच्ची ठीक हैं? महिला थानेदार ने जवाब दिया- हां सब ठीक हैं। उन्हें बाहर हॉल में ही बिठा लिया गया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। तरुण ने बताया कि मुझे भरत तिवारी का फोन आया। मैं उनसे हर महीने 25 हजार लेता हूं। वे मेरी पत्नी को पैसे देते हैं। भरत तिवारी ने मुझे बताया कि मेरी पत्नी का फोन स्विच आॅफ बता रहा है। मैं हड़बड़ा गया। मैंने अपने पड़ोस में रहने वाले ललित को कॉल किया। उनसे कहा कि वे घर जाकर देखें कि नेहा कहां है? मुझे ललित ने बताया कि उन्होंने भी फोन लगाया, फोन स्विच आॅफ बता रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि घर पर ताला लगा है। उसके बाद मैं घबरा गया। तरुण पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेसी नेता है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...