रायपुर। रायपुर में एक बार फिर हत्या की घटना का मामला सामने आया है। कांग्रेस की पार्षद अंजनी विभाग के भतीजे जतिन की गला घोट कर हत्या कर दी गई। इसकी लाश को सूटकेस में ठूंसकर खम्हारडीह के चंडीनगर में कुएं में फेंक दिया गया। सोमवार को एक बच्चा कुएं के आसपास कचरा बीन रहा था। उसकी नजर बैग पर पड़ी, बैग को बेचने की लालच में उसने बाहर निकालने की कोशिश की। तभी बच्चे का ध्यान सूटकेस से बाहर आए पैरों पर गया। वो फौरन भागकर पास ही काम कर रहे कुछ मजदूरों के पास गया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। मृतक जतिन, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी इलाके का रहने वाला था । इसके घर वालों ने करीब 6 दिन पहले खमतराई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
फोटो से हुई पहचान
लाश मिलने की खबर मिलते ही खम्हारडीह थाना समेत आसपास के भी कुछ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। खमतराई इलाके से भी पुलिस मौके पर पहुंची, क्योंकि इस थाने में 6 दिन पहले जतिन के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। लाश की फोटो जतिन के परिजनों को भेजी गई और उन्होंने इसे कपड़ों की वजह से इसे पहचान लिया। लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है । पानी में पड़े रहने की वजह से शरीर सूज चुका है और चेहरा भी बिगड़ चुका है । घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे फिलहाल अंदेशा जताया जा रहा है कि गला दबाकर जतिन की हत्या की गई होगी।
–थाने में हो गया हंगामा
खमतराई थाने में करीब 6 दिन पहले जतिन के घर वालों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जतिन कांग्रेस की पार्षद और एमआईसी मेंबर की सदस्य अंजनी विभाग का भतीजा है । घरवालों ने अंदेशा जताया था कि जतिन के साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को जब लाश मिलने की खबर मिली तो मोहल्ले के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। काफी देर तक पुलिस के समझाने के बाद माहौल शांत हो सका, इस दौरान महापौर एजाज ढेबर और विधायक सतनारायण शर्मा भी थाने पहुंचे हुए थे।
पैसों के लेनदेन में हत्या का शक
पुलिस फिलहाल इस घटना से साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। मगर अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि जतिन का कुछ लोगों से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। वो कुछ लोगों से कर्ज ले चुका था, मगर रकम लौटाई नहीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस ने जतिन के कुछ दोस्तों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था इस दौरान पता चला कि जतिन का कुछ लोगों से उधार की रकम की वसूली को लेकर विवाद चल रहा था । जतिन कुछ लोगों के रुपए नहीं लौटा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, फिलहाल पूछताछ जारी है।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...