ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया गया है। पहली बार एक कार फैक्ट्री से बिना किसी ड्राइवर के खुद चलकर सीधे खरीदार के घर तक पहुंची। यह कारनामा किया है दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने, जिसने अपने संस्थापक के जन्मदिन के मौके पर अपनी फुली ऑटोनॉमस (पूर्ण रूप से स्वचालित) कार की डिलीवरी कर सबको चौंका दिया।
टेस्ला ने इस ऐतिहासिक डिलीवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टेस्ला की ‘मॉडल Y’ इलेक्ट्रिक कार बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है। यह कार ट्रैफिक सिग्नल पर खुद रुकती है, किसी वाहन या व्यक्ति के सामने आने पर ब्रेक लगाती है और रास्ता साफ होने पर आगे बढ़ जाती है।
कंपनी ने अपनी आधिकारिक पोस्ट में बताया, “हमने टेक्सास में फुली सेल्फ-ड्राइविंग ‘मॉडल Y’ की पहली सफल डिलीवरी की है। कार बिना किसी ड्राइवर या रिमोट ऑपरेटर के पार्किंग, हाईवे और शहर की व्यस्त सड़कों से होते हुए अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंची।”
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के AI और ऑटोपायलट विभाग के प्रमुख अशोक एलुस्वामी ने बताया कि इस डिलीवरी के दौरान कार ने 72 मील प्रति घंटे (लगभग 116 किलोमीटर प्रति घंटे) की अधिकतम रफ्तार भी हासिल की।
टेस्ला ने अपनी लोकप्रिय ‘मॉडल Y’ को ही अपडेट कर इसे पूर्ण रूप से ऑटोनॉमस बनाया है। इस मॉडल को पहली बार मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था। यह कार तीन वैरिएंट- रियर व्हील ड्राइव, लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस में उपलब्ध है। वैश्विक बाजार में ‘मॉडल Y’ की शुरुआती कीमत लगभग 40,000 डॉलर (करीब 34 लाख रुपए) है, जबकि इसका टॉप-एंड परफॉर्मेंस वैरिएंट 60,000 डॉलर (करीब 51 लाख रुपए) में आता है। इस सफल डिलीवरी के बाद सेल्फ-ड्राइविंग कारों का भविष्य और भी उज्ज्वल नजर आ रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 5, 2026 /
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...