पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक महिला ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साधु स्वामी प्रदीप्तानंद, जिन्हें कार्तिक महाराज के नाम से जाना जाता है, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि साधु ने स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2013 से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। भारत सेवाश्रम संघ की बेलडांगा इकाई से जुड़े स्वामी प्रदीप्तानंद ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। स्वामी प्रदीप्तानंद को इसी वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पीड़ित महिला ने मुर्शिदाबाद जिले के नबग्राम थाने में कार्तिक महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात स्वामी प्रदीप्तानंद से 2012 में हुई थी। उन्होंने उसे आश्रम के एक स्कूल में नौकरी दिलाने का वादा किया और 2013 में उसे स्कूल के हॉस्टल में रख लिया। महिला का आरोप है कि स्वामी प्रदीप्तानंद उसे रोजाना बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर ले जाकर दुष्कर्म करते थे।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी प्रदीप्तानंद ने उसे अपने आश्रम में पांच दिनों तक रखा और इस दौरान भी कई बार उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो उसे एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात कराया गया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और बाद में घर भेज दिया गया, साथ ही हर महीने पैसे भेजने का वादा किया गया।
महिला ने कहा कि उसने नौकरी का इंतजार किया, लेकिन उसकी जगह उसका शोषण होता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई। उसने बताया कि 13 जून को दो लोग उससे मिलने आए और गाड़ी में बैठाकर उसे स्वामी प्रदीप्तानंद से संपर्क न करने की धमकी दी और बाद में उसे गाड़ी से धक्का दे दिया।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक महाराज ने कहा कि यह पूरी तरह से आधारहीन है। उन्होंने कहा कि उनके आश्रम में महिलाओं का माताओं की तरह सम्मान किया जाता है और समय आने पर सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...