Google Analytics Meta Pixel डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर छात्रा से ठगे 58500 रुपये  - Ekhabri.com

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर छात्रा से ठगे 58500 रुपये 

भिलाई: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर शंकराचार्य कालेज जुनवानी में बी फार्मा की पढ़ाई कर रही छात्रा से 58500 रुपये ठग लिए। छात्रा की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।  सुपेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उतई थाना अंतर्गत आमालोरी निवासी प्रार्थिया गुंजन चंद्राकर(22) गर्ल्स हास्टल भिलाई में रहकर शंकराचार्य कालेज जुनवानी में बी.फार्मा की पढाई कर रही है। प्रार्थिया के मुताबिक 28 जून को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा है कि वह भोपाल साइबर सेल से बोल रहा है। उसने कहा कि उसके नाम पर किसी व्यक्ति ने सायबर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। फोन करने वाले ने प्रार्थिया से यह भी कहा कि उसका एडीट पर्सनल वीडियो और फोटो उसके पास है। उसने प्रार्थिया से कहा कि तुम्हे डिजिटल अरेस्ट करने पुलिस तुम्हारे घर भेज रहा हूं। यदि पुलिस नहीं भेजना है तो तुम्हें 18500 रुपये देना होगा। फोन करने वाले ने प्रार्थिया के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। प्रार्थिया ने अपने फोन से उसे 2000 रुपये भेजा। उसके बाद क्रमश: सात हजार और 9500 रुपये भी भेजा। उसके बाद फोन करने वाले ने पसर्नल वीडियो एवं फोटो डिलिट कराने के नाम पर प्रार्थिया से 28000 रुपये मांगे। प्रार्थिया के पास पैसे नहीं थे उसने अपनी सहेली और दोस्त  से लेकर 28000 रुपये दिए। इसके बाद आरोपित ने केस खत्म करने के नाम पर 35000 रुपये मांगे । प्रार्थिया ने कहीं से भी पैसों की व्यवस्था कर 12000 रुपये भेजे। इसके बाद भी आरोपित उसके पीछे पड़े रहे। परेशान प्रार्थिया ने घटना की जानकारी अपनी दीदी को दी। प्रार्थिया की दीदी ने बताया कि तुम्हारे साथ सायबर फ्राड हो गया है। इसके बाद प्रार्थिया ने सायबर हेल्प नंबर 1930 में फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *