Google Analytics Meta Pixel बॉलीवुड व टीवी निर्माताओं से फिल्म‌ संस्थाओं ने की मजदूरों व कलाकारों को बकाया पैसे देने की अपील - Ekhabri.com

बॉलीवुड व टीवी निर्माताओं से फिल्म‌ संस्थाओं ने की मजदूरों व कलाकारों को बकाया पैसे देने की अपील

मुम्बई: लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड और टीवी जगत के हजारों दिहाड़ी मजदूरों, तकनीशियनों व कलाकारों की हालत खस्ता हो चली है और पैसे के अभाव में उन्हें अपना घर चलाने में दिक्कत पेश आ रही है. इन मजदूरों, तकनीशियनों और कलाकारों के लाखों/करोड़ों रुपये तमाम निर्माताओं पर बकाया हैं. ऐसे में फिल्म व टीवी की प्रोड्यूसर बॉडीज़ ने‌ निर्माताओं को खत लिखकर सभी का बकाया जल्द से जल्द चुकाने की अपील की है.

 

निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने अपने तकरीबन 2500 सदस्यों को खत लिखकर कहा कि वे मानवता के आधार‌ पर जिस किसी का भी बकाया है, वो जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें ताकि लोगों को इस मुश्किल दौर में अपना घर चलाने में दिक्कत पेश न आये.

 

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए IMPPA के अध्यक्ष टी. पी. अग्रवाल ने कहा, “हम समझते हैं लॉकडाउन की वजह से तमाम निर्माता भी पैसों की कमी से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि हमने सभी निर्माताओं से मांग की है कि वे इस वक्त भले ही पूरा बकाया चुकाने में समर्थ न हों, मगर वो जितना भी बकाया इस वक्त दे सकते हैं, उन्हें देना चाहिए.”‘

इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC) के अध्यक्ष, डायरेक्टर व प्रोड्यूसर जे. डी. मजीठिया ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि उनकी बॉडी ने भी अपने यहां पंजीकृत सभी निर्माताओं को ऐसा ही पत्र लिखकर सभी की बकाया राशि चुकाने को कहा है. जे. डी. मजीठिया ने बताया, “उनकी संस्था ने सभी डीफॉल्ट करनेवाले सभी निर्माताओं की सूची तैयार की है. सभी निर्माताओं को निजी तौर पर फोन कर उन्हें पेमेंट करने‌ के लिए कहा जा रहा है.”

Read Also  TODAYS RECIPIE: पनीर स्टफ्ड भटूरे

 

पिछले साल नवंबर में बंद हो चुके सीरियल ‘हमारी बहू सिल्क’ के तमाम कलाकारों, मजदूरों और तकनीशियनों ने भी एक साल से बकाया पैसे नहीं मिलने की शिकायत की थी. हाल ही में ‘आदत से मजबूर’ सीरियल के अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने भी पैसे की कमी के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सभी के बकाया चुकाने की मांग जोर-शोर से उठी थी.

 

सिने‌ ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अध्यक्ष और एक्टर अमित बहल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि उनके पास ऐसे कलाकारों की लिस्ट है, जिनके पैसे बकाया हैं. जिन निर्माताओं ने भी कलाकारों को बकाया पैसे नहीं दिये हैं, उन सभी को ऐसा करने की हिदायत दी जा रही है. और अगर जो निर्माता फिर भी पैसे न दें तो उनपर क्या कार्रवाई की जाएगी? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर अमित बहल ने कहा, “हम अभी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं. जो भी कार्रवाई संभव होगी, हम करेंगे. लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता बातचीत से मुद्दों‌ को सुलझाना है.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *