Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है 'जन विश्वास विधेयक', जनता को मिलेगी राहत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ सरकार ला रही है ‘जन विश्वास विधेयक’, जनता को मिलेगी राहत

रायपुर, 3 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार कानूनी सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में ‘छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक’ पेश किया जाएगा, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इस विधेयक का उद्देश्य छोटे अपराधों में सजा की बजाय जुर्माना लगाना और आम लोगों को बेवजह की कानूनी कार्यवाहियों से राहत देना है।

 

अवैध निर्माण पर नहीं होगी जेल, लगेगा जुर्माना

अब नगर और ग्राम निवेश अधिनियम के तहत अवैध निर्माण (जैसे बिना अनुमति घर या दुकान बनाना) पर 3 माह की जेल नहीं होगी। इसके स्थान पर केवल 50,000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। धारा 69(4) के अंतर्गत 5,000 की जगह अब 25,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

 

निजी शौचालय न बनाने पर भी अब सिर्फ जुर्माना

पहले इस पर भी सजा का प्रावधान था, लेकिन अब केवल ₹25,000 का जुर्माना देना होगा।

 

शराब पीने पर सख्त प्रावधान

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 में संशोधन के तहत अब सार्वजनिक स्थानों—जैसे स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड आदि—में शराब पीने पर 2,000 की जगह 5,000 रुपये जुर्माना लगेगा। बिना लाइसेंस शराब बेचने पर जुर्माना ₹5,000 से ₹25,000 तक होगा।

 

औद्योगिक विवादों के निपटारे में राहत

औद्योगिक संबंध अधिनियम में भी बदलाव प्रस्तावित है। विवादित मामलों में जुर्माने की 50% राशि जमा करने पर केस समाप्त किया जा सकता है। आदेश न मानने पर 20% अतिरिक्त जुर्माने की वसूली होगी।

 

संविदा कर्मियों के सेवा विस्तार में नया नियम

अब केवल उन्हीं संविदा कर्मियों को सेवा विस्तार मिलेगा जिनकी गोपनीय प्रतिवेदन ग्रेडिंग A+ या A होगी। इससे नीचे ग्रेड वालों को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *