Google Analytics Meta Pixel सामुदायिक वन अधिकारों में छत्तीसगढ़ बना देश में अग्रणी राज्य - Ekhabri.com

सामुदायिक वन अधिकारों में छत्तीसगढ़ बना देश में अग्रणी राज्य

रायपुर, 3 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत अनुसूचित जनजातियों और अन्य परंपरागत वनवासियों को अधिकार देने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब तक प्रदेश में 4,78,641 व्यक्तिगत और 4,349 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 20 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में वनवासियों को कानूनी स्वामित्व मिला है।

 

यह सफलता विभाग की प्रशासनिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सतत विकास के प्रति निष्ठा को दर्शाती है। हालांकि, क्रियान्वयन प्रक्रिया में मार्गदर्शक दिशा-निर्देशों की कमी के कारण फील्ड अधिकारियों को अंतरिम परामर्श जारी किया गया था ताकि योजनाएं राष्ट्रीय वर्किंग प्लान कोड 2023 के अनुसार बनाई जा सकें।

 

कुछ ग्राम सभाओं और संस्थाओं ने परामर्श पत्र को अधिकार सीमित करने वाला कदम समझा, जबकि वन विभाग का उद्देश्य पारिस्थितिकीय संरक्षण, पारदर्शिता और वैज्ञानिक योजना के आधार पर बेहतर प्रबंधन था। 15 मई को जारी परामर्श पत्र में टंकण त्रुटि से “नोडल एजेंसी” की जगह “समन्वयक” होना चाहिए था, जिसे 23 जून को सुधार दिया गया।

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार 3 जुलाई 2025 को यह पत्र और उसका स्पष्टीकरण वापस ले लिया गया है। साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि जल्द ही मॉडल सामुदायिक योजना और प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किए जाएं।

 

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीएफआरआर का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और परंपरागत ज्ञान के सम्मान के साथ आगे भी जारी रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *