भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो ने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की समसामयिक चुनौतियोंं से मिलकर निपटने के लिए सहयोग बढाने तथा भारत-कैरिकॉम साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की है। त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर रात प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह बात कही। उनकी वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच फार्मा, ऊर्जा , संस्कृति और खेल आदि क्षेत्रों में सहयोग बढाने के छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पनहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत के लोगों को त्रिनिदाद एवं टोबैगो द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन एवं एकजुटता की सराहना की। बाद में एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष ग्लोबल साउथ के देशों के बीच अधिक एकजुटता के लिए मिलकर काम करने और भारत-कैरिकॉम साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए। वार्ता के बाद फार्माकोपिया, त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं, संस्कृति, खेल, राजनयिक प्रशिक्षण और हिंदी एवं भारतीय अध्ययन के लिए आईसीसीआर चेयर के क्षेत्रों में छह समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को ओसीआई कार्ड की पेशकश सहित द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गईं। दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई, क्षमता निर्माण, संस्कृति, खेल और लोगों के बीच संबंधों सहित संभावित सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करेगी। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जैसी समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को बढ़ावा दिया है।
दोनों पक्षों ने छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जिनमें भारतीय फार्माकोपिया पर समझौता ज्ञापन, त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं (क्यूआईपी) के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता पर समझौता, वर्ष 2025-2028 की अवधि के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का कार्यक्रम, खेलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन, राजनयिक प्रशिक्षण में सहयोग पर समझौता ज्ञापन और वेस्टइंडीज विश्वविद्यालय (यूडब्ल्यूआई), त्रिनिदाद और टोबैगो में हिंदी और भारतीय अध्ययन के दो आईसीसीआर चेयर की पुनः स्थापना पर समझौता ज्ञापन शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...