Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी बॉस आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उस पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दान-धर्म के कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपका साथ देगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और आपको परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। माताजी से आप थोड़ा सोच समझकर ही कोई बात बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपको भागदौड़ तो होगी ही उसके साथ-साथ धन खर्च भी अधिक होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और वह अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी किसी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने मन में यदि किसी काम को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो ही आपका वह काम पूरा होगा। पैतृक मामलों में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक में न पाएं, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है। आपको बेवजह बातों को लेकर क्रोध करने से बचना होगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी अजनबी लोगों से कोई लेनदेन करें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में कमजोर रहेगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप इस समय कोई जोखिम लेने से बचें और यदि आप सट्टेबाजी और शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी एक्सपर्ट की राय से करना बेहतर रहेगा। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर यदि कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बनाकर चलें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। धार्मिक कामों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप धैर्य और संयम से कामों को निपटाएंगे, तो आपके काम आसानी से निपट जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *