Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने व मनोरंजन आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक एकता भी बनी रहेगी। आज यदि आपको जोखिम उठाने का मौका मिलेगा, तो आपको वह बहुत ही सोच समझकर उठाना होगा, क्योंकि बाद में आपका वह निर्णय गलत भी हो सकता है। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच आमोद प्रमोद होता रहेगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। जो जातक लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनके वह प्रयास आज सफल होंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आपको देखकर परेशान होंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा, क्योंकि यदि आज आपने किसी से कोई बात बोल दी, तो वह सामने वाले को बुरी लग सकती है, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा ताकि किसी को आपकी कोई बात बुरी ना लगे। सायंकाल के समय आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपके फालतू के खर्चे भी बहुत होंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन मजबूरी में वह आपको करने भी पड़गे, नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु आज उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी चोट चोट लगने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके व्यापार में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य अथवा संपत्ति व किसी वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा, जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं, जहां आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और अपने परिजनों से किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत भी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उन्हें साझेदारी में किए हुए कारोबार से भी लाभ होगा और उनके पार्टनर के द्वारा भी उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है, लेकिन यदि आज आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या है, तो उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लें क्योंकि नहीं तो आपकी वह समस्या बढ़ सकती है। आज आप अपने व्यवसाय मे अपनी आर्थिक स्थिति को दोगुना करने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे, लेकिन विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, क्योंकि आज आपका अपने बहन या भाई से कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसके कारण आप सारा दिन उलझन में रहेंगे। यदि आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता रही थी, तो आज आपकी वह चिंता समाप्त होगी, क्योंकि संतान के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आज आपको कर्ज लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, क्योंकि बाद में आपको उसे उतारना मुश्किल होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जहां आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अपने मन की किसी बात को साझा करने से बचना बेहतर रहेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी की बातों को सुनना और समझना अवश्य होगा, नहीं तो दोनों के बीच कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आज आपको आपका लम्बे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी संतान से किए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आपको कहीं पर धन का निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करे, क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देने वाला है। सायंकाल के समय आज आपको थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आप आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी वह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी, इसलिए आज आप अपने किसी परिजन से उनके स्वास्थ्य के प्रति सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उनकी बात मानना बेहतर रहेगा, जो लोग अपने व्यवसाय में कुछ नहीं तकनीकों को लाना चाहते हैं, उन्हें आज अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए, तभी वह सफल हो पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे, क्योंकि उनसे मिलने की प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खट्टा मीठा रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में भी उतना लाभ मिलेगा, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण ना आप अत्यधिक खुश होंगे ना आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आपके परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह तो आज समाप्त होगी, जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन को लगाते हैं, उन्हें आज उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

मकर राशि : आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, क्योंकि उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो आप उसे उतारने में भी आज आप काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने द्वारा किसी कार्य को पूरा करने करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जो लोग किसी भूमि, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण में वह प्रसन्न रहेंगे। आज परिवार के सदस्य उनकी कोई मनवांछित इच्छा की पूर्ति भी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल 27जून राशिफल 2020

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक कर रहने वाला है। आज आपका यदि कोर्ट व कचहरी में आपका कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिससे आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज आपको संतान के कुछ समस्याओं का समाधान खोजने के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा आने में मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

मीन राशि : आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में कार्य करते हैं, उनको आज उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र अथवा अपने आस पड़ोस में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना चाहिए, नहीं तो आपकी उसमें से कोई वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए आज आप सावधान रहें। आज आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें सुधार होता दिख रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...