Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको अपने व्यापार में चल रही समस्याओं के लिए अपने किसी मित्र से भी बातचीत करनी होगी, तभी आप उनका हल खोज पाएंगे। संतान को विदेश से नौकरी का कोई अवसर आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
वृष राशि : आज व्यापार के लिए दिन  कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको लोगों को पहचानना होगा। यदि आपने बिना पहचाने किसी से अपने मन की बात साझा की, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आजीविका के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी, तभी वह राहत की सांस ले पाएंगे। आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको आज अपने परिवार में चल रही कलह के लिए किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चत रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी योजना में अपना धन निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाते समय माता-पिता से परमिशन लेकर जाना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसको आप घरेलू इलाज अथवा योग से ठीक करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको काम को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो  आपको उसका मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी न मिलने के कारण अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। विद्यार्थी भी गुरुजनों का साथ पाकर अपनी समस्या का हल खोजने में सफल रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।
सिंंह राशि :  आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सोच विचारकर जोखिम उठाने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद संबंधित सौदा चल रहा है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही किसी मुद्दे पर पहुंचना बेहतर रहेगा। अगर आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो  आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान खोजना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे काम सौंपे जा सकते हैं, जो आपको नागवार होंगे, लेकिन फिर भी आपको उन्हें पहचानना होगा।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपका लोगों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो लोग आपकी किसी बात का बतंगड़ बना सकते हैं। जो लोग रोजमर्रा के कामों को पीछे छोड़कर किसी और कामों में लगे हैं, तो उन्हें अपने कामों की और सतर्क रहना होगा, नहीं तो उनका नुकसान हो सकता है। यदि कोई कानूनी संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको किसी को रिश्वत भी देनी पड़ सकती है।
तुला राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा।  यदि आपकी किसी दूसरी नौकरी की बात चल रही है, तो उसमें कुछ विलंब ही रहेगा। यदि आप अपने धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको उससे भरपूर लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपको सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपने मन की कुछ इच्छाओं को भी जाहिर करेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। यदि  कहीं घूमने फिरने का विचार बनाया है, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। अपने जरूरी दस्तावेजों को ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, लेकिन जो लोग किसी नई  भूमि, वाहन, मकान की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ निवेश कर सकते हैं।
धनु राशि : आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें भी  कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा। घर में आपको जीवन साथी से अपने गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आ सकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मित्र से चल रहा मनमुटाव अब समाप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ पुराने कर्जदार अपना कोई कर्जा मांगने आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है। यदि घर परिवार में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है।
कुंंभ राशि : आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने साथियों के ऊपर विश्वास करने का फायदा मिलेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको अत्याधिक जिम्मेदारी व कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिससे आप अपने जूनियर्स की मदद से समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान के भविष्य की आपको चिंता सता सकती है, इसलिए आप उन्हें किसी नए कोर्स में दाखिला भी दिलाने की सोच सकते हैं। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा, क्योंकि उनको कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।
मीन राशि : आज आपके मन में कुछ अजीब सा भय बना रहेगा, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका किसी काम में भी मन नहीं लगेगा, लेकिन आपकी वह चिंता व्यर्थ की होगी। यदि आपके पारिवारिक रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उन्हें जल्दी समाप्त करना होगा, नहीं तो वह लोगों के मन में खटास पैदा करा सकती हैं।  आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। किसी  अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी पद व प्रतिष्ठा पर भी आ सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने पिछले लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *