Google Analytics Meta Pixel बैडमिंटन : आकर्षी और प्रियांशु सिंगल्स में जीते - Ekhabri.com

बैडमिंटन : आकर्षी और प्रियांशु सिंगल्स में जीते

आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआइ) के चयन ट्रायल में यहां क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स में विजेता रहे जिससे उनका आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए चुना जाना तय है। आकर्षी ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ट्रायल में अश्मिता चालिहा को कड़े मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-15 से हराया जबकि प्रियांशु ने ओडिशा ओपन विजेता किरण जार्ज को 21-15, 18-21, 21-10 से हराकर रैंकिंग में शी्र्ष स्थान हासिल किया।
टूर्नामेंट में अजेय रही आकर्षी राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला सिंगल्स खिलाड़ी होंगी जबकि प्रियांशु को एशियाई खेलों और थामस कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विश्व रैंकिंग में शीर्ष-15 में शामिल होने के कारण लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को पुरुष सिंगल्स में सीधे प्रवेश मिला है इसलिए राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष टीम में प्रियांशु को जगह नहीं मिलेगी। प्रियांशु ट्रायल के दौरान अच्छी फार्म में थे और चरण दो बी में पूरी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने एकमात्र मुकाबला साई चरण कोया के खिलाफ गंवाया।
प्रियांशु, किरण, रवि और समीर वर्मा ने ट्रायल के दौरान पुरुष सिंगल्स में एक से चार स्थान के लिए क्वालीफाई किया था जबकि महिला सिंगल्स में आकर्षी, अश्मिता, उन्‍नति हुड्डा और अदिति भट्ट शीर्ष चार खिलाड़ी थीं। शीर्ष तीन महिला सिंगल्स खिलाड़ियों को एशियाई खेलों और उबेर कप टीम में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
मिक्स्ड डबल्स में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो को 11-21, 22-20, 21-18 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन जोड़ी को तीनों बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए टीम में चुने जाने की संभावना है। इशान और तनीषा दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रतीक रानाडे और अक्षया वारनाग ने तीसरा तथा एन सिक्की रेड्डी और के साई प्रतीक ने चौथा स्थान हासिल किया। बीएआइ की चयन प्रक्रिया के अनुसार, मिक्स्ड डबल्स के विजेता का चयन राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे स्थान के लिए होगा।
पुरुष डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी शीर्ष पर रही। इस जोड़ी ने मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को 21-6, 25-23 से हराया और फिर के साई प्रतीक के चोट के कारण हटने पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
मनु और सुमित तथा कृष्णा प्रसाद जी और विष्‍णुवर्धन गौड़ पी के बीच होने वाले मुकाबले से दूसरे और तीसरे नंबर की जोड़ी का पता चलेगा। इशान और साई प्रतीक चौथे स्थान पर रहे। शीर्ष दो पुरुष जोड़ियों को एशिई खेलों और थामस कप की टीम में जगह मिलेगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *