Google Analytics Meta Pixel EXCLUSIVE: नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पत्नी आलिया सिद्दीकी ने कानूनी नोटिस भेजकर मांगा तलाक - Ekhabri.com

EXCLUSIVE: नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पत्नी आलिया सिद्दीकी ने कानूनी नोटिस भेजकर मांगा तलाक

जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक कानूनी नोटिस भेजकर उनसे तलाक मांगा है. तलाक की खबर की पुष्टि खुद आलिया ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान की.

आलिया ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने 7 मई को लीगल नोटिस भेजकर नवाजुद्दीन से तलाक मांगा है और तलाक के पश्चात मेंटेनेंस की भी मांग की है. मेंटनेंस की यह रकम कितनी है और मेंटेनेंस की रकम के अलावा उन्होंने नवाजुद्दीन के सामने किस तरह की शर्तें रखी हैं, इस बारे में फिलहाल आलिया ने कुछ भी कहने से इनकार किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, “फिलहाल सब कुछ बताने का ये सही वक्त नहीं है और वक्त आने पर मैं सब कुछ बताउंगी.”

गौरतलब है कि आलिया ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी दी कि उन्होंने दो महीने पहले अपना नाम कानूनी तौर पर बदलकर आलिया से फिर से अंजना आनंद किशोर पांडे करवा लिया था. आलिया को अंजलि और अंजना दोनों नाम से जाना जाता है और उनके पिता का नाम आनंद किशोर पांडे है.

बता दें कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया की शादी को 11 साल हो चुके हैं. साल 2009 में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी, जिसके बाद अंजना उर्फ अंजलि ने अपना नाम बदलकर आलिया कर लिया था.

आलिया नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले नवाज ने नैनीताल के करीब हल्दवानी में रहने वाली शीबा नाम‌ की लड़की से शादी की थी. नवाज ने अपनी मां की पसंद और कहने पर शीबा से शादी की थी, जो छह महीने भी नहीं चली थी और दोनों में जल्द ही तलाक हो गया था. इस शादी के टूटने के छह महीने बाद नवाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजलि उर्फ अंजना से दूसरी शादी कर ली थी.

Read Also  मुजफ्फरनगर में क्वारंटाइन हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, यहां ही मनाएंगे ईद

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेने की वजहों के बारे में पूछे गए एबीपी न्यूज़ के सवाल पर आलिया ने कहा, “नवाज से समस्या की कोई एक वजह नहीं है, बल्कि कई सारी वजहें हैं और ये तमाम वजहें काफी संजीदा किस्म‌ की हैं.” दोनों के बीच समस्या कब से है? इस सवाल पर आलिया उर्फ अंजना ने कहा, “नवाज और मेरे बीच समस्या शादी के एक साल बाद से यानी 2010 से चली आ रही है. लेकिन मैं हमेशा से ही सब कुछ संभालती आ रही हूं. लेकिन अब पानी सिर के ऊपर चला गया है.”

बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया का अफेयर 2004 में शुरू हुआ था और दोनों के कई बार होने वाली तकरारों के चलते शादी से पहले भी ब्रेक-अप और पैच-अप होता रहता था, जिसका जिक्र नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आत्मकथा ‘ऐन ऑडिनरी लाइफ – अ मेमॉर” में विस्तारपूर्वक किया गया है.

उल्लेखनीय है कि आलिया और नवाज दो बच्चों के माता-पिता हैं. दोनों की एक नौ साल की बेटी है, जिसका नाम है शौरा सिद्दीकी तो वहीं उनके पांच साल के बेटे का नाम है यानी सिद्दीकी.

एबीपी न्यूज़ ने नवाज को नोटिस देने वाले आलिया के वकील भाविन‌ सहाय से भी बात की, तो उन्होंने बताया, “लॉकडाउन के चलते हम नवाज को पोस्ट के जरिए नोटिस नहीं दे पाएं हैं, मगर हमने उन्हें ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए नोटिस भेजा है. हमें इस नोटिस के जवाब का इंतजार है. लॉकडाउन के बाद हम फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डालेंगे और मामले को आगे बढ़ाएंगे.”

Read Also  क्या क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने दी पहली बार इस रिश्ते की ओर इशारा

इस पूरे मसले पर हमने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पक्ष जानने की भी कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया हमें प्राप्त नहीं हुई है. बता दें 10 मई को अपनी बीमार मां के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के अपने पुश्तैनी गांव बुढाना के लिए रवाना हुए नवाज इन दिनों अपने गांव में ही होम क्वारंटाइन हैं

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *