Google Analytics Meta Pixel एक फिल्म के पोस्टर में आख़िर में नाम लिखे जाने का नतीजा ये हुआ कि माधुरी इंडस्ट्री में पहले पायदान पर पहुंच गईं - Ekhabri.com

एक फिल्म के पोस्टर में आख़िर में नाम लिखे जाने का नतीजा ये हुआ कि माधुरी इंडस्ट्री में पहले पायदान पर पहुंच गईं

माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में दर्शकों के लिए में अपनी खास जगह बनाई थी, ये वो दौर था जब माधुरी हर वर्ग के लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस हुआ करती थीं. हर कोई उनके डांस और उनकी खूबसूरती का दीवाना हुआ करता था, मगर एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी के पास ज्यादा काम नहीं था, लेकिन फिल्म ‘तेज़ाब’ ने उनकी जिंदगी ऐसी बदली कि जिसके बाद उन्होंने कभी मुडकर ही नहीं देखा. अपने लंबे फिल्मी करियर में माधुरी ने इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देश और एक्टर के साथ काम किया, जिसका श्रेय काफी हद तक उनके मैनेजर राकेश नाथ को भी जाता है.

 

राकेश नाथ जिन्हें इंडस्ट्री में लोग रिक्कू के नाम से जानते हैं, माधुरी से उनकी पहली मुलाकात साल 1984 में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी.उस वक्त रिक्कू अनिल कपूर का काम संभालते थे. रिक्कू ने पहली बार में ही माधुरी के काम से इंप्रेस हो गए. फिर क्या था माधुरी की पहली फिल्म ‘अबोध’ रिलीज हुई, जिसके कुछ समय बाद रिक्कू, माधुरी दीक्षित के मैनेजर बन उनका काम देखने लगे थे. हालांकि माधुरी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन फिर भी उन्होंने 5 और फिल्में साइन कर ली थीं जिनमें वो सपोर्टिंग रोल्स अदा करने वाली थीं. रिक्कू अनिल कपूर और माधुरी दोनों का काम देखने लगे, वो माधुरी को काम दिलाने के लिए एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के पास लगातार जाते रहते थे, जिसकी बदौलत उस समय के मशहूर डायरेक्टर टी.रामा राव ने अपनी अगली फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ में माधुरी को साइन कर लिया था, इस फिल्म में माधुरी, धर्मेंद्र, चंकी पांडे, नीलम और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ काम करने जा रही थीं. जब फिल्म बनी तो इसके पोस्टर्स पर माधुरी का नाम सबसे आखिर में लिखा गया. ये बात रिक्कू को हजम नहीं हुई और डायेक्टर इस बारे में बात की, जिसपर टी. रामा राव ने बताया कि उन्होंने ऐसा किया क्योंकि फिल्म के सभी कलाकारों में से सबसे माधुरी सबसे जूनियर हैं, लेकिन रिक्कू उनकी बात से सहमत नहीं थे, उन्होंने कहा कि माधुरी नीलम से सीनियर हैं तो डायेक्टर ने भी कह दिया कि ये बात साबित करके दिखाओ.

Read Also  बच्चन पांडे, शमशेरा, 83 समेत फिल्मों ने बुक किए बॉक्स ऑफिस, जानें कब होगी रिलीज

फिर क्या था रिक्कू भी अपनी बात पर अड़े रहे और नीलम की पहली फिल्म ‘जवानी’ के डायरेक्टर रमेश बहल के पास जा पहुंचे और उन्होंने उनसे नीलम की पहली फिल्म की रिलीज डेट पेपर पर लिखवा ली. इसके बाद वो माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म ‘अबोध’ जिसे राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था उनके पास पहुंचे और उस फिल्म की रिलीज डेट भी लिखवा ली. दोनों फिल्में साल 1984 में ही रिलीज़ हुई थीं, मगर माधुरी की फिल्म सिनेमाघरों में पहले लगी थी. नीलम और माधुरी दोनों की फिल्मों की रिलीज डेट उन्होंने टी. रामा राव को बताई तो वो भी मान गए और फिल्म के पोस्टर पर माधुरी का नाम पहले लिखवाया दिया.

वहीं जब माधुरी की पहली फिल्म की रिलीज डेट पता करने के लिए राजश्री के ऑफिस गए थे तो वहां उनकी फिल्ममेकर एन. चंद्रा से हुई और बातों बातों में उन्होंने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म के लिए हीरोइन तलाश रहे हैं जिसमें अनिल कपूर को हीरो लिया गया है, उस फिल्म का नाम था ‘तेज़ाब’. एन. चंद्रा की ये बात सुनकर रिक्कू ने माधुरी की तस्वीरें उनके सामाने रख दी. एन. चंद्रा को भी माधुरी की तस्वीरें अच्छी लगी लेकिन फिर भी वो उनका काम देखना चाहते थे तो रिक्कू ने तुरंत माधुरी की पहली फिल्म के कुछ सीन उन्हें दिखा दिए. माधुरी का काम देखते ही उन्हें ‘तेज़ाब’ के लिए साइन कर लिया. जिसके बाद माधुरी की जिंदगी कैसे बदली ये हर कोई जानता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *