रायपुर, 18 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ विधानसभा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित कर इतिहास रच दिया। यह विधेयक राज्य की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और सतत विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है। राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधेयक पेश करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत राज्य की विकास यात्रा को मजबूती देने हेतु यह फंड स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से राज्य को लगातार बढ़ती आय के चलते अब इस लाभ को लंबे समय की योजनाओं में निवेशित किया जाएगा।
जानिए क्या है फंड का उद्देश्य और फायदे
- फंड में खनिज संसाधनों से मिलने वाली सालाना आय का 1 से 5% तक निवेश किया जाएगा।
फंड का इस्तेमाल सिर्फ पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) में किया जाएगा।
फंड से मिले लाभांश को फिर से इसी फंड में जोड़ा जाएगा।
आपात स्थिति में मूलधन का 10% तक ही निकाला जा सकेगा।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम और निवेश नीति बनाई जाएगी।
वित्त मंत्री ने बताया कि एक रुपये के पूंजीगत निवेश से अर्थव्यवस्था को तत्काल 2.45 और दीर्घकाल में 3.14 रुपये तक का फायदा होता है। इस दृष्टि से यह फंड राज्य को आर्थिक मजबूती देने में सहायक होगा।
50 करोड़ की शुरुआती व्यवस्था, देश में पहली पहल
वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में इस फंड के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चौधरी ने कहा कि इस तरह का स्थिरता फंड बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा। राज्य सरकार जिला खनिज न्यास निधि का भी प्रभावी उपयोग कर रही है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे को भी सशक्त किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...