Google Analytics Meta Pixel ‘पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा, IMF से बार-बार कर्ज लेता है’…संयुक्त राष्ट्र में भारत का तीखा हमला - Ekhabri.com

‘पाकिस्तान कट्टरता और आतंकवाद में डूबा, IMF से बार-बार कर्ज लेता है’…संयुक्त राष्ट्र में भारत का तीखा हमला

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘कट्टरता और आतंकवाद’ में डूबा हुआ देश बताया है। भारत ने पाकिस्तान को एक ऐसे देश के रूप में चित्रित किया जो बार-बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मांगता है, जबकि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र और उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने ‘बहुपक्षीयता और शांतिपूर्ण तरीके से विवादों का समाधान’ विषय पर आयोजित एक चर्चा के दौरान यह करारा जवाब दिया।

 

 

राजदूत हरीश ने दोनों देशों के बीच एक स्पष्ट अंतर खींचते हुए कहा, “एक ओर भारत है, जो एक परिप-क्व लोकतंत्र, एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था और एक समावेशी समाज का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान है, जो कट्टरता और आतंकवाद में डूबा हुआ है और बार-बार IMF से कर्ज लेने वाला देश है।” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ (शून्य-सहिष्णुता) की नीति नहीं अपनाई जाती, तब तक अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की बातें बेमानी हैं।

 

 

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि सुरक्षा परिषद का एक सदस्य देश दूसरों को उपदेश देता है, जबकि वह खुद उन गलत हरकतों में शामिल है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय कभी स्वीकार नहीं कर सकता।”

 

 

राजदूत हरीश ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाले और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।”

Read Also  अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के परिसीमन पर विवाद, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति

 

 

उन्होंने बताया कि इस हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से केंद्रित, संयमित और गैर-उत्तेजक था। हरीश ने यह भी खुलासा किया कि जब ऑपरेशन के मुख्य लक्ष्य पूरे हो गए, तो पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने अपने सैन्य अभियान को रोक दिया।

 

 

 

भारत ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बहुपक्षीयता और शांतिपूर्ण समाधान के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर कड़ा कदम उठाना आवश्यक है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *