Google Analytics Meta Pixel आज का राश‍िफल - Ekhabri.com

आज का राश‍िफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर भी काफी सतर्क रहेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याग्रता बढ़ सकती है। आप संतान के मन में चल रही उलझनों को जानकर दूर करने की कोशिश करें। यदि उनको किसी विषय में कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने माताजी के दी गई जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आपके घर-परिवार में किसी सदस्य के रिश्ते में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें, नहीं तो आपके बॉस से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। आपके आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसको लेकर लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

कर्क राशि : आज आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप कामकाज को लेकर कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आपको इसके बाद एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको काम के चक्कर में अत्यधिक धन लगाने से बचना होगा। आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा किये बिना बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आपका मन काफी  खुश रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटें।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान को भी उनकी पढ़ाई के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में आपकी काफी मदद करेगा। भाई व बहनों से भी आपके खूब पटेगी, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने स बचें।

 

तुला राशि : आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आप कोई निवेश थोड़ा सोच समझकर करें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। कोई नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ आप अपने आगे के भविष्य को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप किसी से प्रलोभन में ना आए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से आगे के रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, क्योंकि यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी से भी यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी गंभीरता दिखाएंगे, तभी वह समय से पूरे होंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जिस काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पिताजी से किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप उन पर कोई जबरदस्ती जिम्मेदारी ना डालें। परिवार में चल रही कलह फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है।

 

मीन राशि : आज आपको कामों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और अपने अधूरे कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने खानपान में सुधार लाना होगा, क्योंकि आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी दूसरे के बातों में ना आएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *