नई दिल्ली।मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में तीखी बहस हुई। मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की हत्या में शामिल आतंकी मारे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के लिए ऑपरेशन महादेव चलाया गया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान मारे गए। ये तीनों ए श्रेणी के आतंकवादी थे और पहलगाम हमले में शामिल थे।
गृह मंत्री ने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले दो आरोपियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विपक्ष पर तंज कसते हुए शाह ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि विपक्ष आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनकर खुश होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगता है वे खुश नहीं
हैं।”









