उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजनौर जिले में स्थित महाभारतकालीन ऐतिहासिक स्थल विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। महाभारत सर्किट के प्रमुख गंतव्यों में शामिल इस स्थल के विकास के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्थल महाभारत काल के महान नीतिज्ञ महात्मा विदुर से जुड़ा होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विदुर कुटी, जो कुरुवंश के महामंत्री महात्मा विदुर की तपोस्थली रही है, का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। सरकार इस धरोहर को संवारने और इसे पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत प्रवेश द्वार, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सूचना केंद्र, शौचालय, पेयजल सुविधा, और विश्राम स्थल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह परियोजना बिजनौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विदुर कुटी के विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। खासकर बिजनौर के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के तहत लकड़ी पर नक्काशी उद्योग को विशेष लाभ होगा। यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाएगी और स्थानीय कारीगरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
मंत्री ने बताया कि बिजनौर में इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जिले का अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, जो 95 वर्ग किलोमीटर में फैला है, वन्यजीव और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां बाघों सहित कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा, हैदरपुर वेटलैंड पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है, जहां सर्दियों में देश-विदेश से प्रवासी पक्षी आते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होम स्टे सुविधाएं पर्यटकों को किफायती दरों पर उपलब्ध हैं, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा दे रही हैं।
महाभारत काल में महात्मा विदुर ने युद्ध को रोकने के लिए महाराज धृतराष्ट्र को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी सलाह को अनसुना कर दिया गया। इसके बाद विदुर ने हस्तिनापुर छोड़कर गंगा के पूर्वी तट पर कुटी बनाकर तपस्या की थी। मान्यता है कि जब श्रीकृष्ण कौरवों को समझाने में असफल रहे, तो वे विदुर की कुटी में आए थे। विदुर आश्रम में उनके पदचिन्ह आज भी संगमरमर पर सुरक्षित हैं, जिनके दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। विदुर नीति, जो चाणक्य नीति के समान महत्व रखती है, आज भी लोकमानस में प्रासंगिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...