देशभर में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इस बार पहले की अपेक्षा मौतें अधिक हो रही हैं। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआइ) के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने दावा किया है कि देश में कोरोना के विस्तार में राजनीतिक रैलियां, धार्मिक कार्यक्रम और किसान आंदोलन की मुख्य भूमिका रही है। ये तीनो कोरोना वायरस के सुपर स्प्रेडर साबित हो रहे हैं। डॉ. अरोड़ा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि बंगाल में चुनाव, हरिद्वार में कुंभ मेला और दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम साफ देख रहे हैं कि कोरोना महामारी के दौर में युवा वर्ग ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। वे छोटे-छोटे समूहों में जमा हो रहे हैं और पार्टियां कर रहे हैं। हम सामाजिक, धार्मिक जमावड़ा, किसान आंदोलन और राजनीतिक रैलियां भी देख रहे हैं। ये सभी कोविड के सुपर स्प्रेडर हैं। जब तक ये बंद नहीं होते, कोई भी हमारी मदद कर सकता है। हमें इनके प्रति बहुत गंभीर होने की जरूरत है और आखिर में कहूंगा कि ये सभी राजनीतिक और कार्यान्वयन प्राधिकरण के समर्थन से किए जाने हैं।”
डॉ. आरोड़ा ने स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर लॉकडाउन लगाने की जरूरत पर बल दिया। मगर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल लॉकडाउन लगाया था। हमने जान लिया है कि महामारी को कैसे रोकना है। हमने यह भी देखा है कि लॉकडाउन के प्रभाव से किस तरह उबरना है। अब जब रोजाना नए मामलों की संख्या लगभग दो लाख तक पहुंच गई है, हमें अपने अनुभवों के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए। लोगों के बीच संपर्क को कम कर कोरोना वायरस के प्रसार को कम किया जा सकता है। हमें चुनिंदा क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए महाराष्ट्र का उदाहरण भी दिया, जिसने 15 दिनों के लिए सख्त पाबंदियां लगाई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...