केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी को विश्व स्तर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में अयोध्या धाम को विकसित करने का कार्य कर रही। इस दौरान प्रमुख रूप से यह ध्यान दिया जा रहा है कि विश्व के किसी भी कोने से पर्यटक, रामभक्त व श्रद्धालु जैसे ही अयोध्या धाम पहुंचे तो उन्हें ‘त्रेता युग’ यानी कि श्रीराम की अयोध्या की अनुभूति का अहसास होने लगे। इसके लिए अयोध्या नगरी में बहने वाली मां सरयू नदी के बीचों-बीच 75 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की लागत से नीलमय ‘पंचवटी द्वीप’ का निर्माण कराया जा रहा है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों को त्रेता युग की अनुभूति का एहसास होगा।
द्वीप में प्रमुख रूप से रामायण कालीन मूर्तियों म्यूरल और ऑडियो विजुअल तरिके से श्रीरामचरितमानस के खंडों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जायगा। यहां 5 स्टार जैसी आवासीय सुविधाओं के साथ और कई प्रकार की सुविधाएं आकर्षण के केंद्र होंगे। अयोध्या में विकास कार्यों, परियोजनाओं को क्रियान्वयन करने से पूर्व देखा जाता है कि इस कार्य को श्रीराम के काल के किस कार्य या शैली में उतारा जा सके।
उसी के अनुरूप कार्य को निर्देशित किया जाता है, चाहे अयोध्या का श्रीराम रेलवे स्टेशन हो, चाहे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हो, अयोध्या के नवनिर्मित फोरलेन रामपथ मार्ग, श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को जाने वाला जन्मभूमि पथ के साथ भक्ति पथ व धर्म पथ मार्गों का निर्माण हो चुका है। अयोध्या में छह प्रवेश द्वाऱ बनाए गए हैं, जिनके नाम रामायण के पात्रों के नाम पर रखे गए हैं। सरयू के घाटों और पुराने मठ-मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। विभिन्न विकास के कार्य प्रगति पर चल रहे हैं, जिनके पूर्ण होने पर अयोध्या नगरी का स्वरूप ही बदल जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...