रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर नशा करते एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान आयुश शुक्ला (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शुक्ला बाड़ा, ब्राह्मणपारा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
20 ग्राम गांजा और चिलम बरामद
5 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमापारा स्थित कारी तालाब गार्डन में एक युवक खुलेआम गांजा पी रहा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कागज की पुड़िया में 20 ग्राम गांजा, एक काली मिट्टी की चिलम, माचिस की डिब्बी, और लाल रंग का चिंदी बरामद हुआ। जब्त सभी सामग्री को सीलबंद कर लिया गया।
आरोपी ने गांजा सेवन करना कबूला
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा पी रहा था और नशे का आदी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा स्वयं लाकर सेवन कर रहा था या किसी नेटवर्क से जुड़ा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आपूर्ति स्रोत और पूर्व रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
रायपुर पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का सेवन या अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होती दिखे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। रायपुर पुलिस शहर को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चला रही है, जिसमें जनभागीदारी जरूरी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...