Google Analytics Meta Pixel समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश - Ekhabri.com

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

 

बैठक में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, जैविक खेती, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सुशासन सहित 20 से अधिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल ने अधिकारियों को गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर

 

राज्यपाल ने वर्षा जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए वाटर हार्वेस्टिंग, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाकर भू-जल स्तर में सुधार लाया जा सकता है।

 

 

पौधारोपण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा

 

पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण का दीर्घकालिक संकल्प बताते हुए उन्होंने प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक इकाइयों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे 10 हजार पौधों के रोपण की जानकारी भी बैठक में दी गई।

 

 

जैविक खेती और फसल विविधीकरण पर जोर

राज्यपाल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती, जीवामृत, कम्पोस्ट और फसल विविधीकरण को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही मत्स्य पालन एवं अन्य आय के स्रोत विकसित करने के निर्देश भी दिए।

Read Also  विद्युत करेंट से झुलसे छात्र गगन दीप के इलाज के लिए 3 लाख रूपए की सहायता

 

 

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और प्लास्टिक उपयोग को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निर्माण नहीं, बल्कि निरंतर देखरेख से संभव है।

 

 

योग, स्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन पर फोकस

राज्यपाल ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

 

महिला सशक्तिकरण और आजीविका मिशन को बढ़ावा

 

स्व-सहायता समूहों और ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर देते हुए उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की आधारशिला बताया।

 

 

नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं पर चर्चा

 

बैठक में नशामुक्ति अभियान, सहकारिता, सड़क सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने हेलमेट अनिवार्यता और स्कूल समय में भारी वाहनों पर नियंत्रण के निर्देश दिए।

 

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में राज्यपाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *