रायपुर। अब लोगों को इलाज के लिए न तो भटकना पड़ रहा है और ना ही मिलो पैदल चलने की जरूरत है, अस्पताल खुद आपके बीच पहुच रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से अस्पताल अब खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों और वनांचलों के हाट-बाजारों में लोगों की निःशुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए आठ नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक नए एम्बुलेंस भेजे गए थे।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने एक करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से कांकेर जिले के लिए आठ नए एम्बुलेंस खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने इन एम्बुलेंस की सहायता से 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच सात दिनों में ही 18 हाट-बाजारों में 382 लोगों का इलाज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान चारामा, दुर्गकोंदूल और कोयलीबेड़ा विकासखंड के चार-चार, नरहरपुर और कांकेर के दो-दो तथा अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर के एक-एक हाट-बाजार में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मोबाइल मेडिकल टीमों ने इन नई एम्बुलेंस का उपयोग कर पिछले एक सप्ताह में दुर्गकोंदूल विकासखंड में 130, कोयलीबेड़ा में 53 अंतागढ़ में 48, कांकेर में 45, भानुप्रतापपुर में 42, चारामा में 35 और नरहरपुर में 29 लोगों का उपचार कर दवाईयां प्रदान की हैं। इस दौरान कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुलांगी, छोटेबेटिया, ऐसेबेड़ा और मायापुर (पीव्ही-18), चारामा के मैनपुर, गांडागौरी, भिलाई और टिकरापारा, दुर्गकोंदूल के झिटकाटोला, तरईघोटिया, हाटकोंदल और कराकी, नरहरपुर के मांडाभर्री एवं बादल, कांकेर के माकड़ीखुना व देवरी तथा अंतागढ़ के किसेकोड़ो और भानुप्रतापपुर के तरांदुल हाट-बाजार में स्थानीय लोगों की निःशुल्क जांच एवं उपचार कर दवाईयां दी गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...