रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने लगातार नए जतन कर रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से अस्पताल अब खुद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ गांवों और वनांचलों के हाट-बाजारों में लोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में 28 जनवरी को अपने कांकेर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के लिए आठ नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। कांकेर जिले के हाट-बाजारों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में दो तथा शेष विकासखण्डों में एक-एक नए एम्बुलेंस भेजे गए थे।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने एक करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से कांकेर जिले के लिए आठ नए एम्बुलेंस खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने इन एम्बुलेंस की सहायता से 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच सात दिनों में ही 18 हाट-बाजारों में 382 लोगों का इलाज किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान चारामा, दुर्गकोंदूल और कोयलीबेड़ा विकासखंड के चार-चार, नरहरपुर और कांकेर के दो-दो तथा अंतागढ़ एवं भानुप्रतापपुर के एक-एक हाट-बाजार में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
एक सप्ताह में इतने लोगों का किया गया उपचार
मोबाइल मेडिकल टीमों ने इन नई एम्बुलेंस का उपयोग कर पिछले एक सप्ताह में दुर्गकोंदूल विकासखंड में 130, कोयलीबेड़ा में 53 अंतागढ़ में 48, कांकेर में 45, भानुप्रतापपुर में 42, चारामा में 35 और नरहरपुर में 29 लोगों का उपचार कर दवाईयां प्रदान की हैं। इस दौरान कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुलांगी, छोटेबेटिया, ऐसेबेड़ा और मायापुर (पीव्ही-18), चारामा के मैनपुर, गांडागौरी, भिलाई और टिकरापारा, दुर्गकोंदूल के झिटकाटोला, तरईघोटिया, हाटकोंदल और कराकी, नरहरपुर के मांडाभर्री एवं बादल, कांकेर के माकड़ीखुना व देवरी तथा अंतागढ़ के किसेकोड़ो और भानुप्रतापपुर के तरांदुल हाट-बाजार में स्थानीय लोगों की नि:शुल्क जांच एवं उपचार कर दवाईयां दी गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...