समता एक्सप्रेस में नागपुर से रायपुर के बीच सफर कर रही एक महिला के साथ बड़ी चोरी की वारदात ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर की अनामिका वर्मा 41 वर्ष का 9 लाख रुपये कीमत का सोने का नेकलेस, कड़ा और मंगलसूत्र सहित लेडीज बैग चोरी हो गया। इस घटना ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी है।
बता दें कि अनामिका वर्मा, जो शंकर नगर, रायपुर की निवासी हैं, ने जीआरपी थाना रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को वे ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच एस-3, बर्थ नंबर 21 में हजरत निजामुद्दीन से रायपुर की यात्रा कर रही थीं। नागपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन रंग का लेडीज बैग सिर के नीचे रखकर सो गई थीं।
दुर्ग स्टेशन पहुंचने से 10-15 मिनट पहले जब उनकी नींद खुली, तो बैग गायब था। बैग में 75.180 ग्राम का सोने का नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र था, जिनकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है। अनामिका ने सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और इस दौरान किसी को आते-जाते नहीं देखा।
प्रारंभिक जांच में जीआरपी ने चोरी की घटना नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच होने की आशंका जताई है। जीआरपी थाना रायपुर ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच को जीआरपी थाना गोंदिया को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात चोर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...