ग्राम पंचायत मोहरेंगा, तिल्दा, रायपुर (छत्तीसगढ़), 22 अगस्त 2025:
अदाणी फाउंडेशन ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के तहत मोहरेंगा ग्राम पंचायत में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक वनों को सशक्त करना और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।

अभियान के दौरान करीब 15,000 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। यह वृक्षारोपण 12 एकड़ क्षेत्र में किया गया, जिसमें लगभग 300 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
अदाणी फाउंडेशन और अदाणी पॉवर के प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया।
मोहरेंगा पंचायत की सरपंच श्यामा बाई धीवर ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का वादा है।
अभियान के अंत में पौधों की देखभाल के लिए ग्राम स्तरीय समिति का गठन किया गया। अदाणी फाउंडेशन ने आश्वासन दिया कि ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस वर्ष 15,000 पौधों के लक्ष्य में से अब तक 10,000 पौधे बच्चों की सक्रिय भागीदारी से लगाए जा चुके हैं।
यह पहल अदाणी समूह की 2030 तक 100 मिलियन पेड़ लगाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। संगठन का लक्ष्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदायों को सतत विकास और पर्यावरणीय लाभों से भी जोड़ना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...
By User 6 /
June 11, 2026 /
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...