Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी होगी और किसी के साथ पार्टनरशिप भी बेहतर रहेगी। आप संतान को किसी ने कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विरोधियों से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई करीबी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों में आगे बढ़ें। आपके परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप सोच समझकर कामों में आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को ट्रांसफर मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाएं, क्योंकि लोग आपसे जोड़ेंगे, नहीं तो वह दूरियां बना सकते हैं।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आप मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से मन काफी खुश होगा। आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर मनमर्जी नहीं चलानी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

 

कन्या राशि : आज के दिन आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुशियां रहेगी। कारोबार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपका अपनी माताजी की सेहत में गिरावट आने से मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके कामों में कुछ रुकावट आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। बॉस के दिए गए सुझावों पर अमल अवश्य करेंगे। पिताजी का भी आपको कामो में पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। आप अपने कामों को लेकर मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने काम को लेकर यदि कोई आइडिया आये, तो आप उसे तुरंत अपने बिजनेस में न लगाएं, जिससे कि आने वाले समय में आपकी योजनाएं बेहतर लाभ दें।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। उनके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से कोई संबंधित कोई मामला आपको परेशानी दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपने यदि किसी योजना में धन लगाया था, तो आपको उसमें उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। बिजनेस में आप कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब लगेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप किसी जरूरतमंद  व्यक्ति की मदद करने में संकोच न करें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्वक कामों को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपके सामने काम को लेकर कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपको उनमें अच्छी सफलता मिलेगी। जिससे आपका मन भी काफी खुश होगा। पारिवारिक रिश्तों में आपको स्थिरता बनाए रखनी होगी। आपको किसी मनचाही सफलता के मिलने से परिवार के सदस्य भी काफी खुश होंगे। नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *