पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ जिले की घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नवनिर्मित रेलवे लाइन से कॉपर वायर और ओएचई फिटिंग्स चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 1900 मीटर से अधिक तांबे के तार, कैटनरी और कांटेक्ट वायर, क्लिप, पिन, औजार और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामान की कीमत 88 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
चोरी की वारदातों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तीन बड़ी वारदातों का खुलासा किया।
30 जून की रात: घरघोड़ा-भालुमुड़ा रेलवे लाइन से तांबे का कैटनरी वायर चोरी (15 हजार रुपये)।
23 जुलाई: ग्राम कंचनपुर क्षेत्र से कैटनरी और कांटेक्ट वायर समेत अन्य सामान चोरी (41 हजार रुपये)।
30 जुलाई: घरघोड़ा-भालुमुड़ा लाइन से दोबारा वायर चोरी (32 हजार रुपये)।
इन वारदातों से रेलवे लाइन निर्माण प्रभावित हुआ और यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराया।
आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – दुष्यंत यादव (22), गजानंद चौहान (21), सचित चौहान (20), पुरन चौहान (26) और लवकेशचंद्र चौहान (25)। सभी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा के निवासी हैं।
पुलिस ने उनके पास से तांबे के तार, ओएचई फिटिंग्स, आरीपत्ती, टांगी और मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 25, 2026 /
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 25, 2026 /
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...
By User 6 /
April 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...
By User 6 /
April 23, 2026 /
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...
By User 6 /
April 25, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
April 28, 2026 /
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...