रायपुर, तिल्दा विकासखंड, 3 सितम्बर 2025 (Ekhabri.com)।अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत ग्राम ताराशिव में खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ गाँव की माताओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

खेल दिवस के दौरान कबड्डी, मटका दौड़, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इन खेलों का उद्देश्य प्रतिभागियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक विकास और टीम भावना को बढ़ावा देना था।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि माताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों के साथ अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। लगभग 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें 19 माताओं ने खेलों में हिस्सा लिया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की सरपंच पूर्णिमा वर्मा, पंचगण विद्या वर्मा, मैना वर्मा, हेमंत वर्मा, भूलौ वर्मा, मोनू यादव, कृपा वर्मा और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरपंच पूर्णिमा वर्मा ने कहा,
“आज माताओं ने बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर यह साबित कर दिया कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।”
माताओं ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की इच्छा जताई।
इस आयोजन ने गाँव में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...