पंचायत मंत्री सिंहदेव की मौजूदगी में संचालक, पंचायत और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
रायपुर. गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी बहुत सारी चीजें होती है जो इसकी जानकारी मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती और ऐसे में गांव में जो योजनाएं और विकास होना चाहिए वह अधूरा रह जाता है इसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा
उनका डिजिटाइजेशन करने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी एवं आंकड़े संकलित कर उनका डिजिटाइजेशन करेगी। विभागीय मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में आज उनके निवास कार्यालय में पंचायत विभाग के संचालक मोहम्मद कैसर अब्दुल हक और आईसीआईसीआई बैंक के पूर्वी जोन के प्रमुख प्रवीण त्रिवेदी ने इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत आईसीआईसीआई बैंक पंचायतीराज संस्थाओं में सूचना तकनीक अधोसंरचना विकास के लिए भी काम करेगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों से जुड़ी जानकारी और आंकड़ों के संकलन व डिजिटाइजेशन से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक और ग्रामीणों की जरूरतों के बारे में तेजी से जानकारी मिल सकेगी। लोगों की आमदनी, आर्थिक स्तर, परिवार तथा कल्याणकारी योजनाओं से माली स्थिति में सुधार संबंधी सटीक जानकारी मिलने से उनके लिए उपयोगी योजनाएं बनाने के लिए भी इससे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में सालाना कम से कम 70 लाख रूपए से एक करोड़ रूपए तक के काम कराना शासन का लक्ष्य है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार कोशिश कर रही है कि प्रत्येक परिवार को कम से कम कलेक्टर दर के बराबर आमदनी हो जिससे कि उनकी पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर हो सके।
एमओयू के तहत ग्राम पंचायतों, ग्रामीण परिवारों, उनकी आमदनी, आमदनी बढ़ाने के लिए लोगों की अपेक्षाओं तथा सरकार की योजनाओं के असर जैसी जानकारियों व आंकड़ों के संकलन, डिजिटाइजेशन और आईटी अधोसंरचना विकसित करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक काम करेगी। इसके लिए चार करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
एमओयू पर हस्ताक्षर के मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. और अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आईसीआईसीआई बैंक के छत्तीसगढ़ प्रमुख रामकृष्ण कुमार सहित बैंक के कई अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...