रायगढ़। महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक, गारे-पल्मा सेक्टर-II (GP-II) का संचालन शुरू कर दिया। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में स्थित इस खदान का विधिवत शुभारंभ बॉक्स कट गतिविधि से हुआ।

उद्घाटन समारोह में महाजेनको के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी. राधाकृष्णन (IAS), निदेशक (वित्त) मनीष विश्वनाथ वाघिरकर, निदेशक अभय हरने, कार्यकारी निदेशक नितिन वाघ, पंकज सपाटे, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
23.6 मिलियन टन उत्पादन क्षमता वाली खदान
GP-II कोयला खदान की वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन टन है। यहां से मिलने वाला कोयला महाराष्ट्र के चंद्रपुर, कोराडी और पारली थर्मल पावर प्लांट्स को आपूर्ति किया जाएगा। इससे राष्ट्रीय ग्रिड को 3200 मेगावाट से अधिक बिजली उपलब्ध होगी।

खदान के शुरू होने से भारत की कोयला आयात निर्भरता कम होगी और देश स्थानीय कोयला संसाधनों से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।
3400 प्रत्यक्ष और हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार
इस परियोजना से लगभग 3400 प्रत्यक्ष और हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के नए साधन मिलेंगे।
साथ ही, राज्य सरकार को रॉयल्टी, जीएसटी और अन्य करों के रूप में बड़ा राजस्व प्राप्त होगा, जो सामाजिक कल्याण और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा संकल्प
महाजेनको ने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए 2256.60 हेक्टेयर क्षेत्र में 56.4 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। यह वृक्षारोपण 32 वर्षों तक किया जाएगा।
बॉक्स कट गतिविधि का महत्व
बॉक्स कट खनन प्रक्रिया का पहला चरण होता है। इसमें सतह पर आयताकार गड्ढा खोदकर कोयला परत तक पहुँच बनाई जाती है। इसके बाद ही सतही खदान (ओपन-कास्ट माइन) का खनन कार्य प्रारंभ होता है।
जनवरी से शुरू होगी कोयले की आपूर्ति
महाजेनको की योजना के अनुसार जनवरी 2026 से खदान से कोयले का निष्पादन शुरू होगा। इस खदान के संचालन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश को बिजली और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...